फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police ready for Republic Day, 600 soldiers deployed...

Yamuna Nagar News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस मुस्तैद, 600 जवान तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Police ready for Republic Day, 600 soldiers deployed...
रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड सहित जिले की सीमाओं पर तैनात किए पुलिस जवान, शहर में नौ व सीमाओं पर चार नाके लगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। गणतंत्र दिवस को लेकर जिला पुलिस अलर्ट पर है। इसे लेकर शहर सहित तमाम स्थानों पर निगरानी की जा रही है। वहीं जिले की सभी सीमाएं सील कर दी हैं और नाकाबंदी कर पुलिस के कर्मचारी मुस्तैदी से निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान जिले में प्रवेश करने व बाहर जाने वाले सभी लोगों के साथ वाहनों की जांच की जा रही है। कई दिन से पुलिस का जिलेभर में अभियान चल रहा है। सभी होटलों, रेस्तरां, ढाबों व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। इसमें पुलिस का खुफिया तंत्र भी एक्टिव है और लोगों के बीच व सार्वजनिक स्थानों पर घूम कर निगरानी कर रहे हैं।
एसपी गंगाराम पुनिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। कानून व्यवस्था एवं शांति की दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। जिला के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में चार नाके लगाए गए हैं। जबकि शहर के भीतर नौ नाके लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम में करीब 600 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों को क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर सहित कस्बों के तमाम बस स्टैंड पर चौक प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

एसपी ने लोगाें से अपील करते हुए कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल, ढाबा, धर्मशाला, गेस्ट हाउस के अलावा अन्य किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई संदिग्ध व्यक्ति प्रतीत होता है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व भीड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसे न छुए और तुरंत पुलिस को बताएं। पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों के साथ नागरिकों की जागरुकता का सहयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खोजी कुत्तों के साथ रेलवे पुलिस कर रही जांच


जगाधरी। गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी संयुक्त चैकिंग अभियान चला रहे हैं। राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी विलायती राम सैनी ने बताया कि इसके लिए आठ टीमें बनाई गई है। स्टेशन पर प्लेटफार्म, प्रतिक्षालय, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण, पार्किंग सहित तमाम स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। इसके लिए डॉग स्कवॉर्ड टीम लगाई गई है। खोजी कुत्तों के साथ प्लेटफार्म पर सामान की जांच की जा रही है। वहीं मेटल डिटेक्टर से यात्रियों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली तमाम गाड़ियों में भी जांच की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर सोनी शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा प्रबंध चौकस कर दिए गए हैं। ट्रेन में गश्त करने वाले आरपीएफ जवानों से स्टेशन पर स्टेटस रिपोर्ट ली जा रही है। ट्रेन में भी जांच की जा रही है। सुरक्षा दृष्टि से स्टेशन पर सभी प्रबंध किए गए हैं। आउटर, रेलवे यार्ड सहित रेलवे पुलों पर गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed