फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police reached the village after getting information that the bride was a minor, the family got scared

Yamuna Nagar News: दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस, परिजन सहमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police reached the village after getting information that the bride was a minor, the family got scared
व्यासपुर। उपमंडल के कोटड़ा खास में दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना पर थाना व्यासपुर पुलिस गांव में पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की और परिजनों से भी बात की। जांच में दुल्हन 18 साल की मिली और पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन

उधर, दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के पास यदि कोई शिकायत या सूचना थी तो पहले उन्हें बताना चाहिए था। शादी में जब सैंकड़ों मेहमान मौजूद थे तो पुलिस बिना किसी से बात किए घर में घुस गई। इससे दुल्हन सदमे में है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया। परिजनों ने इस बारे में थाना बिलासपुर एसएचओ से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

खंड के गांव कोटड़ा खास में एक व्यक्ति की बेटी की शादी थी। घर के समीप टैंट लगा था। सभी मेहमान शादी की खुशियां मना रहे थे। दूल्हा भी रिबन काटने के रस्म अदा करने के लिए दुल्हन के घर की तरफ बैंड बाजे के साथ बढ़ रहा था। दुल्हन के फूफा ने बताया कि उसी समय फिल्मी स्टाइल में व्यासपुर पुलिस आई और बिना कुछ कारण बताए सीधा उनके घर में घुस गई। पुलिस की इस हरकत को देख कर सभी दंग रह गए। पुलिस ने एकदम से उनके घर में घुसकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घर में लड़की के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के कागजात मांगने लगे। जिससे वह और उनके सभी रिश्तेदार डर गए। पुलिस को देख कर लड़की भी डर गई। परिजनों का कहना है की पुलिस के इस तरह के बर्ताव से वह बहुत ज्यादा आहत हैं।
पुलिस ने सही से बात नहीं बताई। यदि ऐसी कोई शिकायत पुलिस के पास थी तो पुलिस को पहले उनके गांव के सरपंच, नंबरदार, पंच व गांव के मौजिज लोगों से बात करनी चाहिए थी। परिजनों का कहना है कि वह पुलिस के रवैये से नाराज हैं। लड़की की विदाई के बाद वह समाज के लोगों के साथ एसएचओ व्यासपुर से मिलेंगे।

नाबालिग होने की आई थी शिकायत : कुलदीप सिंह
इस बारे एसएचओ व्यासपुर कुलदीप सिंह का कहना है कि थाने में दुल्हन के नाबालिग होने की शिकायत आई थी। जिस पर पुलिस महिला पुलिस कर्मचारी के साथ कोटड़ा खास गांव में उनके घर गई। लड़की के पिता से इस बारे बात की तो उन्होंने आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दिखाए जिनमें लड़की बालिग मिली। इस पर पुलिस वापस आ गई। पुलिस जबरन घर में नहीं घुसी और न ही किसी के साथ कोई गलत व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed