{"_id":"6ab6d62df81a0f617e08d393","slug":"police-raid-on-potential-drug-dens-in-deodhar-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163538-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: देवधर में नशे के संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: देवधर में नशे के संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Sat, 26 Sep 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
देवधर में नशे के संभावित ठिकानों पर जांच करने पहुंची पुलिस। प्रवक्ता
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रताप नगर पुलिस ने बुधवार को गांव देवधर क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम ने खोजी कुत्ते की मदद से नशे के संभावित ठिकानों और चिन्हित घरों की सघन तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों की तलाश के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी और आसपास के लोगों से आवश्यक पूछताछ की।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना प्रताप नगर क्षेत्र के गांव देवधर में पुलिस टीम ने कुछ चिन्हित स्थानों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घरों और अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई।
कुत्ते सहायता से उन जगहों को भी खंगाला गया, जहां मादक पदार्थ छिपाए जाने की आशंका हो सकती थी। कंबिंग ऑपरेशन में थाना प्रताप नगर प्रभारी रोहतास सिंह की पुलिस टीम के साथ डॉग हैंडलर सचिन भी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से की गई।
विज्ञापन
अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई। एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ जिलेभर में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। नशे की गिरफ्त से युवाओं को बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस गंभीरता से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि नशा बेचने, खरीदने या तस्करी में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

देवधर में नशे के संभावित ठिकानों पर जांच करने पहुंची पुलिस। प्रवक्ता- फोटो : 1