{"_id":"6a4c023748c4444e2603533c","slug":"police-personnel-trained-in-first-aid-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159030-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार का कराया अभ्यास
Tue, 07 Jul 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार की जानकारी देते रेडक्रॉस के अधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रेडक्रॉस ने जनसामान्य की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन जगाधरी में फर्स्ट एड एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को जिला प्रशिक्षण अधिकारी शशि भूषण ने जानकारी दी।
उन्होंने प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार के मूल सिद्धांत, घायल व्यक्ति की सुरक्षित देखभाल, रक्तस्राव रोकने की विधि, हड्डी टूटने की स्थिति में प्रारंभिक सहायता, जलने पर उपचार तथा सीपीआर की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी दी। आधुनिक सीपीआर तकनीक का लाइव प्रदर्शन भी किया गया और सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभ्यास करवाकर सही प्रक्रिया समझाई गई।
जिला सचिव संजीव कुमार धीमान ने कहा कि पुलिसकर्मी अक्सर किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचते हैं। ऐसे में यदि उन्हें प्राथमिक उपचार और सीपीआर का समुचित प्रशिक्षण प्राप्त हो तो वे घायल या हृदयघात से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पहले जीवन रक्षक सहायता देकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यकुशलता के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने फर्स्ट एड और सीपीआर तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर रेडक्रॉस टीआई प्रोजेक्ट, यमुनानगर के मॉनिटरिंग एवं इवेल्यूएशन ऑफिसर जसबीर सिंह मौजूद रहे।