फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police on alert in the district after Delhi blast

Yamuna Nagar News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद जिले में पुलिस सतर्क

Mon, 10 Nov 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police on alert in the district after Delhi blast
वाहनों को रोक कर चालकों से पूछताछ करते पुलिस कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए ब्लास्ट के बाद जिले में पुलिस सतर्क। रात में जिले की यूपी व हिमाचल प्रदेश की सीमाओं से आने वाले वाहनों की जांच की गई। ऐसे ही जिले की अंबाला व कुरुक्षेत्र जिले से लगती सीमाओं पर हर संदिग्ध वाहन की रोक कर तलाशी ली गई।
घटना को बाद सभी थाना प्रभारी, सीआईए यूनिट व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने वाली टीमों को अलर्ट किया गया है। जिले की सीमाओं के साथ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व मॉडल टाउन व मुख्य मार्गों व बाजारों में रात में पुलिस तैनात दिखी। होटलों व धर्मशालाओं की चेकिंग की गई। रेलवे पुलिस की टीम ने भी यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर जांच ली। स्टेशन के प्लेटफॉर्म व प्रतीक्षालय में बैठे लोगों के सामान की तलाशी ली। साथ ही उनके बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट पर है। जगह जगह लगे नाकों पर जांच की जा रही है । वह स्वयं नाकों पर जा रहे हैं और यहां तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध वाहन, व्यक्ति व सामान का पता चलने पर सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed