फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police officers informed students about the law

Yamuna Nagar News: पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी

Wed, 03 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police officers informed students about the law
पुलिस की पाठशाला के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी के विद्यार्थियों ने मंगलवार को साइबर सुरक्षा व अपराध, नशा तस्करी विरोधी कानून, नशे के दुष्प्रभाव व नागरिक सुरक्षा में पुलिस की कार्यप्रणाली का पाठ पढ़ा। विद्यार्थियों को यह पाठ अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत पढ़ाया गया।
इसमें थाना शहर जगाधरी के अतिरिक्त प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह शिक्षक बने। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और कानून की जानकारी दी। कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य मोहम्मद जावेद के नेतृत्व में करवाया गया। वहीं, कार्यक्रम हिंदी प्राध्यापिका मोनिका की देखरेख में हुआ। इस दौरान इंस्पेक्टर रविंद्र ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं, साइबर अपराध व नशा प्रवृत्ति व तस्करी सबसे बड़ी समस्या हैं।
विज्ञापन

पुलिस इन पर अंकुश लगाने के लिए कई अभियान चला रही है और लगातार कार्रवाई कर रही है। परंतु इस पर पुलिस पूरी तरह अंकुश नहीं लगा सकती है, इसके लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण यातायात नियमों का पालन न करना है। अकसर लोग नियमों को नजरअंदाज करते हैं और धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट व सीट बेल्ट न पहना, ओवरस्पीड, नशा करके वाहन चलाना, नियमों की जानकारी न होना सड़क दुर्घटना का कारण है। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियम के बारे बताया। वहीं, उन्होंने साइबर ठगी व अपराध से बचने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट कोई प्रावधान नहीं है। यदि इस प्रकार की कोई कॉल या धमकी आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और शिकायत दर्ज करवाएं।
उपयोगी जानकारी मिली
वृंदा ने कहा कि कार्यक्रम में मिली जानकारी उम्रभर के लिए उपयोगी है। इस जानकारी से हम स्वयं के साथ दूसरों की भी सहायता कर सकते हैं। सभी को कानूनी प्रावधानों की जानकारी होना जरूरी है। जागरूक से अपराधों में कमी ला सकते हैं।
लोगों को करूंगी जागरूक
भावनी ने कहा कि छात्राओं का अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। जागरूकता से वे अपने साथ दूसरों की मदद कर सकती हैं। बहुत अच्छी जानकारी मिली है। यह जानकारी वे अपने परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों में भी साझा करेंगी।
कई भ्रांतियां हुईं दूर
चेतन ने कहा कि कार्यक्रम में मिली जानकारी जीवनभर काम आएगी। पुलिस ने यातायात नियमों व नशे के विरुद्ध को लेकर बनी भ्रांतियों को दूर किया है। विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी मिली है। वे इसके बारे मे दूसरों को भी बताएंगे।

दूसरों को करूंगा प्रेरित
आर्यन ने कहा कि यातायात नियमों की सभी को जानकारी होनी चाहिए। जानकारी न होने के कारण अकसर हम नियम तोड़ते हैं, जो हमारे साथ दूसरों के लिए भी खतरनाक है। वे हमेशा नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed