{"_id":"6674bda24019c6a8980c9eb6","slug":"police-made-players-aware-about-drug-addiction-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-120737-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस ने खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस ने खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
Fri, 21 Jun 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत वीरवार को पुलिस की विभिन्न टीमों की ओर से आमजन व खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति और नशे से बचने के लिए अभियान चलाकर जागरूक किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना फर्कपुर प्रभारी जनक राज ने गांव सुढैल के खेल के मैदान में खिलाड़ियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने उन्हें बताया कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खेलों की ओर बढ़ना चाहिए। स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इससे दूरी बनाकर रखने के लिए प्रेरित करें। नशा ही घर के नाश का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की लत समाज और देश बहुत बड़ी हानि हो रही है।
हमारा दायित्व बनता है कि हम युवाओं को नशे से दूर कर उनकी रुचि खेल के प्रति बढ़ावा दे कर युवाओं को अच्छी दिशा में ला सकते है। उन्होंने बताया कि हमारे युवा नशे की लत के ज्यादा शिकार हैं। युवावस्था में करियर को लेकर एक किस्म का दबाव और तनाव रहता है। इस अवसर पर पुलिस द्वारा गांव वासियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पुलिस टीम ने नशा न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
बच्चों को गलत संगत से बचाएं अभिभावक
बिलासपुर/रादौर। थाना प्रभारी बिलासपुर राय सिंह ने गांव धर्मकोट में जाकर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागृत किया। थाना प्रभारी रादौर महेंद्र सिंह ने गांव बुबका में सरपंच सुदेश रानी की मौजूदगी में गांव वासियों को नशे से दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। साथ ही बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों का ध्यान रखें और उन्हें गलत संगत में पड़ने से बचाएं। नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के बारे में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के मोबाइल नंबर 8818001789, पुलिस कंट्रोल रूम 8818001031 व डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। संवाद