{"_id":"68891c0171fe150bc308985a","slug":"police-is-scanning-cctv-footage-for-clues-about-the-shooters-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141499-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गोलियां चलाने वालों के सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गोलियां चलाने वालों के सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Wed, 30 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नारायणगढ़ के बसपा नेता हरबिलास की हत्या में जेल में बंद उमित गुप्ता के आजाद नगर गली-9 स्थित घर पर रविवार तड़के दो बजे गोलियां चलाने वाले बिना नंबर की बाइक पर आए थे। इससे गोलीकांड के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई। इसके लिए आसपास लगे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, पर मंगलवार देर शामतक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
थाना शहर यमुनानगर से मामले में जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आजाद नगर गली नंबर-9 स्थित उमित के घर गोलियां चलाने के मामले में कांति देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप है कि बिना नंबर की बाइक पर आए लड़कों ने घर के गेट पर जान से मारने की नियत से दो गोलियां चलाई। शिकायत पर बाइक सवार अज्ञात लड़कों पर मामला दर्ज कर लिया।
उनकी पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। जल्द मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस उमित के घर पर गोलियां चली हैं, वह नारायणगढ़ के बसपा नेता हरबिलास की हत्या के मामले में जेल में बंद है। साथ ही वह गैंगस्टर वेंकट गर्ग का गुर्गा है।
विज्ञापन
इस पर यमुनानगर के अलग-अलग थानों में झगड़े, एनडीपीएस व अन्य दर्जनों मामले दर्ज हैं। उमित के घर पर गोलियां क्यों व किस ने चलाई, इसका पता नहीं लग पाया है। गोलीकांड को बसपा नेता हरबिलास की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, पर इसकी पुष्टि उमित के घर गोलियां चलाकर भागे आरोपियों की गिरफ्तारी से हो पाएगी।