{"_id":"679a5b0360495d56a604bc7c","slug":"police-is-not-getting-the-input-of-shooters-in-triple-murder-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-132293-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रिपल मर्डर में पुलिस को नहीं मिल रहा शूटरों का इनपुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रिपल मर्डर में पुलिस को नहीं मिल रहा शूटरों का इनपुट
विज्ञापन
यमुनानगर। ट्रिपल मर्डर का एक माह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ अभी तक शूटरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालांकि, पुलिस सूत्रों का दावा है कि कुछ अहम जानकारी जरूर मिली है। जिसके बाद पुलिस ने शूटरों की तलाश को ओर तेज कर दिया है। तलाश के लिए जिला पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
बीते 26 दिसंबर को रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह में जिम के बाहर हुई गैंगवार में तीन युवकों की मौत हुई थी। इस वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार खुलासा करने में जुटी है। पुलिस अब तक 11 आरोपियों को काबू कर चुकी है। इन सभी पर शूटरों की मदद करने के आरोप हैं। इसके साथ ही पुलिस 60 से अधिक लोगों को शामिल जांच कर कर चुकी है। जिनसे पूछताछ की गई है। पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ अहम जानकारी भी मिली है।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि शूटर आस-पास के जिलों के हो सकते हैं। लेकिन, अभी उनका कोई इनपुट पुलिस को नहीं मिल रहा है। जिस कारण पुलिस ने तलाश को और तेज कर दिया है। अपराध शाखाओं के साथ साथ थाना पुलिस भी बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
--
अब तक 11 की हो चुकी है गिरफ्तारी
वारदात के दिन से ही पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस टीम ने जांच के बाद अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर शूटरों को अलग-अलग तरह से मदद करने के आरोप हैं। यही नहीं कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारी की जाएगी।