फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police is investigating the stolen goods from the hospital, meanwhile orders for auction

Yamuna Nagar News: अस्पताल से चोरी सामान की जांच कर रही पुलिस, इधर नीलामी के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Police is investigating the stolen goods from the hospital, meanwhile orders for auction
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में रखे पुराने सामान की नीलामी कराने का निर्णय लिया है। सामान की नीलामी कराने के लिए पीएमओ की तरफ से अस्पताल के सीनियर स्टोर कीपर को लिखित में आदेश जारी किए गए हैं। वहीं एक तरफ अस्पताल से लाखों रुपये का सामान गायब है और पुलिस की जांच चल रही है ऐसे में सामान नीलाम कराने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल इसलिए उठाए जा रहे हैं सामान की नीलामी किए जाने की इतनी जल्दबाजी क्यों हैं। अभी तक तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह सूची भी तैयार नहीं कर पाए हैं कि बेसमेंट व अन्य जगह से कौन-कौन सा सामान चोरी हुआ है। जो सामान मौजूद है वह भी पूरा है या नहीं यह भी कहना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला नागरिक अस्पताल में कई माह से सामान चोरी हो रहा है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चोरी हुए सामान का डाटा बनाने में लगे हुए हैं। अस्पताल के बेसमेंट से गैस सिलिंडर के अलावा खिड़कियां, दरवाजे, पंचिंग मशीन के अलावा अन्य सामान चोरी हो चुका है। अस्पताल से सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो स्वीपरों रोहन व रजनीश को पकड़ा भी है। उनसे दो सिलिंडर भी बरामद किए जा चुके हैं। अस्पताल के बेसमेंट में सारा पुराना सामान रखा गया है। अभी इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है। ऐसे में अस्पताल की पीएमओ ने अस्पताल के वेस्ट व कंडम सामान को नीलाम करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

------
बेसमेंट में खुले में पड़ा है सारा सामान
हालांकि जिस सामान को नीलाम करने के आदेश जारी किए गए हैं उसे कमेटी पहले ही कंडम घोषित कर चुकी है। परंतु इस सामान को बेसमेंट में खुले में रख दिया गया है। बेसमेंट का दरवाजा दिनभर खुला रहता है। यहां निगरानी रखने के लिए भी कोई चौकीदार नहीं है। गेट खुला रहने से कोई भी किसी वक्त यहां आना जाना कर सकता है। सीसीटीवी होने के बाद भी अस्पताल में चोरियां रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। सीसीटीवी लगे हैं फिर भी लाखों रुपये का सामान अस्पताल से चोरी हो चुका है। सामान चोरी होने के बाद सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जाता है। ब्लॉक-बी में जहां पर सामान पड़ा है उसके बेसमेंट का दरवाजा भी अस्पताल में पिछली तरफ खुलता है जहां पर किसी का आना जाना भी नहीं है। ऐसे में सामान को बड़ी आसानी से बाहर से बाहर बाइक या फिर किसी वाहन पर ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कंडम सामान ही नीलाम कर सकते हैं: मंजीत सिंह
सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि किसी भी सामान को कंडम करने के लिए कमेटी बनाई जाती है। कमेटी की मंजूरी के बाद ही सामान कंडम घोषित होता है। केवल कंडम सामान को ही नीलाम करने की अनुमति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed