फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police investigating CCTV in the shootout

Yamuna Nagar News: गोलीकांड में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police investigating CCTV in the shootout
ताउ देवी लाल कांप्लेक्स में वर्ल्ड एजुकेशन स्कैंपर इंस्टीट्यूट में फायरिंग करने वाले बदमाश अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। थाना शहर यमुनानगर के अलावा सीआईए भी गोलियां चलाने वालों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। इंस्टीट्यूट में गोली फिरौती मांगने के इरादे से की गई या फिर उनका मकसद दहशत फैलाना था अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विष्णु नगर निवासी मनोज उर्फ मोंटी का ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स में वर्ल्ड एजुकेशन स्कैंपर नाम से इंस्टीट्यूट है। यहां पर आइलेट की पढ़ाई होती है। वीजा सेंटर भी है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेंटर के अंदर स्टाफ बैठा हुआ था। यहां पर चपरासी जसवंत काॅलोनी निवासी नमन कुमार वहां मौजूद था। तभी वहां पर दो बदमाश आए, जिन्होंने अंदर घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी थी। जिससे हड़कंप मच गया था। स्टाफ बचकर अंदर की ओर भागा। वारदात को अंजाम देने के बाद यह बदमाश कन्हैया साहिब चौक की ओर से भाग निकले थे। अब इस पुलिस इस रूट के भी सीसीटीवी खंगाल रही है। ज्ञात हो कि पुलिस ने इंस्टीट्यूट के चपड़ासी नमन कुमार की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


शहर यमुनानगर यमुनानगर प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि इंस्टीट्यूट संचालक से फिरौती मांगे जाने की कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है। थाना पुलिस के अलावा सीआईए भी आरोपियों की तलाश कर रही है। इंस्टीट्यूट संचालक का कहना है कि उसका किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed