फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police could not reach the mastermind of the thug gang

Yamuna Nagar News: ठग गिरोह के मास्टर माइंड तक नहीं पहुंची पुलिस

Tue, 24 Sep 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Police could not reach the mastermind of the thug gang
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में 14 माह बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कुछ दिन पहले इस मामले में शामिल पति-पत्नी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि दबिश दी जा रही है।
मामला थाना गांधीनगर क्षेत्र का है। शिवपुरी-बी निवासी सुशील कुमार ने 6 जुलाई 2023 को गांधीनगर पुलिस थाने में बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साथ रिश्तेदार दंपति द्वारा की गई 6 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पता चला था कि गिरोह का मास्टर माइंड जीरकपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीम भेजी थी। लेकिन, वह पुलिस टीम के हाथ नहीं आया है। उधर, गांधीनगर थाना प्रभारी का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसके गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed