फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police caught Red's young man and girl in hotel

पुलिस ने होटल में रेड की युवक व युवती को पकड़ा, पूछताछ के बाद छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police caught Red's young man and girl in hotel
यमुनानगर। जगाधरी के एक होटल में बुधवार की शाम पुलिस ने दबिश देकर एक युवक व युवती को पकड़ा है। होटल संचालक ने एक व्यक्ति पर जबरन कमरा देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती को पकड़कर अपने साथ ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

होटल संचालक ने बताया कि एक व्यक्ति कई दिन से उसे फोन कर होटल में कमरा देने का दबाव बना रहा था। जिसके बाद बुधवार को एक युवक व युवती होटल में पहुंचे। आरोप है कि इन्होंने होटल में कमरा देने को कहा। लेकिन उसने होटल में कमरा नहीं होने की बात कही। जिस पर उन्होंने उस पर कमरा देने का दबाव बनाया। उसने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद सेक्टर 17 थाना पुलिस ने योजना के तहत होटल पर दबिश दी। इस दौरान एक युवक व युवती को पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ की गई। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि युवक व युवती से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इन्होंने कमरे का दबाव नहीं बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed