फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police caught a truck loaded with 1550 crates of beer

Yamuna Nagar News: पुलिस ने पकड़ा 1550 पेटी बीयर से भरा ट्रक

Tue, 03 Sep 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Police caught a truck loaded with 1550 crates of beer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। सदर थाना यमुनानगर पुलिस ने नेशनल हाईवे-344 पर सुखपुरा गांव के पास बीयर की 1550 पेटियों से लदा ट्रक पकड़ा है। ट्रांजिट स्लिप व परमिट के अनुसार ट्रक में जम्मू से बीयर लेकर झारखंड जा रहा था। ट्रक से बरामद बीयर की कीमत लगभग 22 लाख रुपये है।
जांच में सामने आया कि ट्रक ई-रवाना के टाइम के हिसाब से अपने निर्धारित समय से 40 घंटे पहले यमुनानगर में पहुंच गया। निर्धारित समय से पहले यमुनानगर सीमा में पहुंचने पर इस ट्रक को कब्जे में लिया गया। इसके परमिट पर दो बार बीयर की सप्लाई का फर्जीवाड़ा होने का अंदेशा है। फिलहाल पुलिस ने आबकारी विभाग के निरीक्षक मोहन सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के निरीक्षक मोहन सिंह राणा ने बताया कि रविवार को उन्हें सूचना मिली थी कि एक ट्रक उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहा है। ट्रक में अवैध शराब व बीयर होने की आशंका है। सूचना मिलते ही उन्होंने सदर थाना पुलिस के साथ नेशनल हाईवे-344 पर सुखपुरा गांव के पास अंबाला की तरफ से आ रहे ट्रक को रुकवा लिया। पूछताछ में ट्रक चालक की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने बताया कि वह जम्मू से झारखंड बीयर लेकर जा रहा है। आरोपी से उन्हें ट्रांजिट स्लिप दिखाई। स्लिप पर यमुनानगर से निकलने का समय सोमवार रात 11 बजकर 55 मिनट का था, लेकिन ट्रक चालक बीयर लेकर रविवार को 40 घंटे पहले ही रविवार को ही पहुंच गया था। पूरे मामले में बड़ा फर्जीवाड़ा होने की आशंका पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
जांच करने पर ट्रक के अंदर से 1550 पेटी बीयर बरामद हुई, जिनमें बीयर की 24 हजार बोतल हैं। इनकी कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। आबकारी विभाग व पुलिस को यह भी शक है कि जिस तरह से ट्रक लगभग 40 घंटे पहले यमुनानगर में उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर पहुंच गया इसमें एक परमिट पर दो बार बीयर सप्लाई का फर्जीवाड़ा हो सकता है।
इस ट्रक को उत्तर प्रदेश में खाली किया जा सकता था। इसके बाद इसी परमिट पर ट्रक में दोबारा से बीयर लोड कर सप्लाई कर दी जाती। इससे एक्साइज फीस की चोरी कर ली जाती। इससे पहले भी कुछ माह पहले सीआईए पुलिस ने एक परमिट पर दो बार शराब सप्लाई करने का मामला पकड़ा था। इस मामले को भी पुलिस उसी नजर से देख रही है।


चालक बोला, नहीं मिला रास्ते में जाम

पूछताछ में ट्रक चालक मनप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रक में बीयर लोड होते ही वह जम्मू से रवाना हो गया। जम्मू से रवाना होते ही वह रास्ते में नहीं रुका। न ही उसे रास्ते में कोई जाम मिला। इससे वह यहां जल्दी पहुंच गया। बीयर फैक्ट्री मालिकों ने जो परमिट व दस्तावेज उसे दिए थे, वह उसने दिखा दिए हैं।


सुखपुरा गांव के नजदीक बीयर की 1550 पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रांजिट स्लिप के अनुसार यह ट्रक 40 घंटे पहले यमुनानगर पहुंचा है। परमिट के अनुसार ट्रक जम्मू से झारखंड जा रहा था। मामले में आबकारी निरीक्षक मोहन राणा के बयान पर केस दर्ज किया गया है। जम्मू व झारखंड के दोनों पक्षों को बुलाया गया है। उनसे पूछताछ के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- केवल सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article