फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police are searching for the nephew, who is accused of murder, in various locations

Yamuna Nagar News: हत्यारोपी भतीजे को जगह-जगह तलाश रही पुलिस

Wed, 10 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police are searching for the nephew, who is accused of murder, in various locations
अवतार सिंह। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तलाकौर निवासी अवतार सिंह के हत्यारोपी भतीजे सुखजीत उर्फ डिंपल की तलाश जारी है। पुलिस आरोपी को काबू करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही। पुलिस का दावा है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन, आरोपी अभी तक भूमिगत है। ऐसे में वह पुलिस की पहुंच से दूर है।
मृतक अवतार सिंह व आरोपी सुखजीत रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। वीरवार को उनमें रंजिश के चलते झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपी सुखजीत ने कृपाण से चाचा अवतार सिंह पर हमला कर दिया था। इसमें वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया था। उसे सरस्वती नगर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उसे उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अवतार सिंह अपने कमरे में मृत मिला था। तब थाना छप्पर पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी सुखजीत उर्फ डिंपल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की हुई है। उधर, थाना छप्पर के प्रभारी सुमित कांबोज ने बताया कि आरोपी सुखजीत को गिरफ्तार करने के लिए लगातार ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed