फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Poles, sword and rod went fiercely in two sides, six people injured

दो पक्षों में जमकर चले डंडे, तलवार और रॉड, छह लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Poles, sword and rod went fiercely in two sides, six people injured
यमुनानगर। लक्ष्मी नगर कैंप में दो पक्षों में जमकर डंडे, तलवार व रॉड चली। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर तीन युवकों को नामजद करते हुए पांच-छह अन्य पर केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर तीन लोग नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी दीपिका ने शिकायत में बताया कि उसका पति ईस्जैक कंपनी में कार्यरत है। दशहरे वाले दिन लक्ष्मी नगर निवासी अरुण यादव के साथ उसकी व उसके पति की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गांधी नगर थाने में फैसला हो गया लेकिन आरोपी उनके रंजिश रखे हुए था। 15 अक्तूबर की सुबह वह घर पर थी। उसके पति ड्यूटी गए हुए थे। तभी आरोपी अरुण यादव का साथी चंदन यादव व गोरू अपने पांच-छह अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस गया। हमलावरों के हाथों में रॉड, तलवार, चाकू व डंडे थे। आरोपियों ने उनके घर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट की। जिसमें वो व उसके दो बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

फैक्टरी से लौटते हुए रास्ते में की मारपीट
अरुण कुमार यादव ने बताया कि वह अल्पाईन फैक्टरी पांसरा में ठेकेदारी करता है। 13 अक्तूबर की शाम वह अपनी फैक्टरी से घर के लिए चला था। जब वह कॉलोनी में पहुंचा तो नवाब कॉलोनी निवासी तरुण ने अपने साथी लक्ष्मी नगर निवासी जोनी व एक अन्य के साथ मिलकर उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उस पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। आरोपी उसके घर में घुस गए। उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। उनका शोर सुनकर जब उसका पड़ोसी चंदन मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसमें वो, उसकी पत्नी व पड़ोसी चंदन घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी तरुण, जोनी व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायतें आई थी। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed