{"_id":"655767510abe92e78b094674","slug":"poisonous-liquor-case-two-partners-of-liquor-shop-caught-by-yamunanagar-police-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब प्रकरण: शराब ठेके के दो पार्टनर चढ़े यमुनानगर पुलिस के हत्थे, कांग्रेस नेता समेत तीन को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब प्रकरण: शराब ठेके के दो पार्टनर चढ़े यमुनानगर पुलिस के हत्थे, कांग्रेस नेता समेत तीन को भेजा जेल
Fri, 17 Nov 2023 06:44 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:44 PM IST
सार
टिंकू कांबोज व अमरनाथ तब से फरार थे जब से जिले में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होने का सिलसिला शुरू हुआ था। मांगे राम मारूपुर व गौरव कांबोज की गिरफ्तारी के बाद इन दोनों का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
मशीन व खाली ड्रम बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनानगर के जहरीली शराब मामले में फरार चल रहे आरोपी सेक्टर-18 निवासी सुशील कांबोज उर्फ टिंकू और नाचरौन गांव के अमरनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टिंकू व अमरनाथ दोनों फूंसगढ़ के शराब ठेके में पार्टनर थे। वहीं तीसरे आरोपी गोलनी गांव के विशाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि विशाल ने भी इस ठेके में रुपये लगा रखे थे। तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में पहले से गिरफ्तार कांग्रेस नेता मांगे राम मारूपुर, गौरव बुबका व प्रदीप को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। तीनों को जेल में भेज दिया गया। अब तक मामले में 17 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
टिंकू कांबोज व अमरनाथ तब से फरार थे जब से जिले में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होने का सिलसिला शुरू हुआ था। मांगे राम मारूपुर व गौरव कांबोज की गिरफ्तारी के बाद इन दोनों का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस की दबिश से पहले ही फरार हो जाते थे। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जिलों में रेड की थी। अब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टिंकू, अमरनाथ व विशाल गोलनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में पुलिस गैंगस्टर मोनू राणा को भी प्रोडक्शन रिमांड पर लेगी। मोनू राणा इन दिनों जेल में बंद है। पुलिस 18 नवंबर को उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। मामले में दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए गोलनी के निशांत राणा का रिमांड भी 18 नवंबर को खत्म होगा।
डीएसपी राजेश ने बताया कि टिंकू कांबोज, अमरनाथ व विशाल गोलनी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेंगे। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।