फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Poisonous Liquor Case Liquor sampling will done at all shops in Haryana

जहरीली शराब प्रकरण: हरियाणा के सभी ठेकों पर होगी शराब की सैंपलिंग, सभी जिलों के DETC को पत्र लिखा

Thu, 16 Nov 2023 05:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Nov 2023 05:14 PM IST
सार

जहरीली शराब प्रकरण में बुधवार को गिरफ्तार किए गए 14वें आरोपी गोलनी गांव के निशांत राणा को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को उससे कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
Poisonous Liquor Case Liquor sampling will done at all  shops in Haryana
यमुनानगर के फूंसगढ़ में सील किया गया ठेका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब पीने से एक के बाद एक हुई कई मौत के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग भी एक्शन मोड में आ गया है। आबकारी विभाग ने प्रदेश के सभी ठेकों से शराब की सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी जिलों के डीईटीसी को पत्र लिखा गया है। ठेकों से न केवल शराब के सैंपल लिए जाएंगे बल्कि रिकॉर्ड को भी खंगाला जाएगा। इससे पता चलेगा कि ठेकों पर शराब का कितना स्टॉक मौजूद है और कहां-कहां से सप्लाई आ रही थी।

विज्ञापन


यदि स्टॉक व सप्लाई में अंतर मिला तो ठेका लेने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। एक्साइज पॉलिसी 2023-24 के तहत प्रदेश में कुल 1188 जोन हैं। प्रदेश में शराब के कुल 2376 ठेके हैं। वहीं 2682 उप ठेके प्रदेश में चल रहे हैं। एक जोन में शराब के दो ठेके खुल सकते हैं। गौरतलब है कि यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो संदिग्ध मौत हुई हैं।
विज्ञापन


निशांत राणा दो दिन के रिमांड पर
जहरीली शराब प्रकरण में बुधवार को गिरफ्तार किए गए 14वें आरोपी गोलनी गांव के निशांत राणा को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को उससे कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। माना जा रहा है गोलनी में जहरीली शराब की जो बोतलें जलाई गई थी तब निशांत राणा मौके पर मौजूद था। वहीं पहले से गिरफ्तार ठेका संचालक महेंद्र सिंह को भी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके के सभी सीसीटीवी मिले बंद
फूंसगढ़ के ठेके पर ही अंबाला के बिंजलपुर से जहरीली शराब लाई जाती थी। फिर ठेके से शराब खुर्दों को बेची जाती थी। जिसे पीकर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस ठेके को सील कर दिया था। अब पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि इस ठेके के सभी सीसीटीवी बंद पड़े थे।

ऐसे में ठेके पर कौन आता-जाता था इसके कोई सबूत नहीं मिल पाए। जबकि एक्साइज पॉलिसी के अनुसार सभी ठेकों पर सीसीटीवी चलते होने चाहिए। इतना ही नहीं यह भी पता चला है कि काफी समय से इस ठेके पर आने वाली शराब का ऑडिट नहीं हुआ था। साथ ही लेजर को मेंटेन नहीं रखा गया था। ऐसे में एक्साइज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है।

सभी ठेकों की जांच की जाएगी
आबकारी एवं कराधान विभाग के कमिश्नर अशोक मीणा का कहना है कि यमुनानगर में जहरीली शराब का मामला सामने आने के बाद विभाग इसे गंभीरता से ले रहा है। इसलिए प्रदेश के सभी ठेकों पर शराब के सैंपल लिए जाएंगे। स्टॉक की भी जांच की जाएगी। यदि गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


निशांत को रिमांड पर लिया है: डीएसपी
डीएसपी यमुनानगर राजेश का कहना है कि निशांत राणा को पूछताछ के लिए कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जबकि महेंद्र सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच के दौरान फूंसगढ़ ठेके के सीसीटीवी बंद मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed