फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Poclain Machine Gutted in Fire at Municipal Waste Plant; Driver Safe

Yamuna Nagar News: निगम के कूड़ा प्लांट में आग लगने से पोकलेन मशीन जली, चालक सुरक्षित

Mon, 25 May 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Poclain Machine Gutted in Fire at Municipal Waste Plant; Driver Safe
कैल कचरा प्लांट में लगी आग से जली पोकलेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैल स्थित नगर निगम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में अचानक आग लग गई। आग लगने से कूड़े को एकत्रित कर रही पोकलेन मशीन जल गई। पोकलेन चला रहे चालक ने समय रहते कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद आग कूड़े में फैलती चली गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
परंतु आग पूरी तरह से नहीं बूझी। देर शाम तक भी कूड़े में आग सुलगती रही। कैल गांव में नगर निगम का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट हैं। प्लांट में शहर का कूड़ा डाला जाता है। नगर निगम के वाहन कूड़े को एक तरफ ही डाल देते हैं। बाद में जेसीबी या पोकलेन मशीन की मदद से कूड़े को ऊंचाई पर ले जाकर इसके ढेर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

रोजमर्रा की तरह पोकलेन मशीन से कूड़े को ऊपर चढ़ाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पोकलेन मशीन से कोई चिंगारी निकली जिससे कूड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलते हुए कूड़े में लग गई। पोकलेन मशीन भी इसकी चपेट में आ गई। वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जहां से एक गाड़ी मौके पर गई। इसके बाद दूसरी गाड़ी पानी लेकर पहुंची। परंतु तब तक पोकलेन मशीन जल चुकी थी। नगर निगम के जगाधरी व यमुनानगर क्षेत्र से रोजाना 250 से 280 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। जिसे एजेंसी के वाहनों द्वारा डोर-टू-डोर कलेक्शन कर व डंपिंग स्थलों से उठाकर कैल प्लांट में पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट में मशीनों की मदद से प्लास्टिक, मिट्टी, कांच व अन्य तरह के कूड़े को अलग-अलग किया जाता है। यहीं पर कूड़े से खाद भी बनाई जाती है। कैल प्लांट में इस वक्त हजारों मीट्रिक टन कूड़ा पड़ा है, जिसका एजेंसी की ओर से निस्तारण किया जाना है।

कैल कचरा प्लांट में लगी आग से जली पोकलेन। संवाद

कैल कचरा प्लांट में लगी आग से जली पोकलेन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed