{"_id":"67f2cca51e0ec95a950525a6","slug":"pm-will-give-a-gift-of-7272-crores-to-the-district-saini-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-135733-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम जिले को देंगे 7272 करोड़ की सौगात : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम जिले को देंगे 7272 करोड़ की सौगात : सैनी
Mon, 07 Apr 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले को 7272 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इस राशि से दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट का विस्तार करते हुए 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 से सटे कैल गांव के रकबा में आयोजित होने वाले में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां परखने पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि डॉ. आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर में दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की अतिरिक्त यूनिट की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया, साथ ही कार्यक्रम स्थल के नक्शे को भी देखा। डीसी पार्थ गुप्ता ने नक्शे के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए करीब 100 एकड़ जमीन का अस्थायी तौर पर अधिग्रहण किया गया है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी दिन में कई-कई बार मौका मुआयना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना करने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री हिसार में नए एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवा का शुभारंभ व एक टर्मिनल का शिलान्यास भी करेंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। यमुनानगर में आयोजित इस कार्यक्रम में इतनी भीड़ उमड़ेगी कि पांव रखने तक की जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार में चार-पांच घंटे मिलती थी बिजली
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए थर्मल पावर प्लांट का विस्तार करना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो लोगों को मुश्किल से चार से पांच घंटे ही बिजली मिलती थी। हर समय कट लगते थे। जब से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है, तब से लोगों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मंत्री कंवरपाल, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, डॉ. बिशन लाल सैनी आदि मौजूद रहे।