फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   plywood industry, cm, licence, yamunanagar, haryana

प्लाइवुड इंडस्ड्री को नए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पर लगी मुख्यमंत्री की मुहर

Sun, 06 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sun, 06 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
plywood industry, cm, licence, yamunanagar, haryana
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
यमुनानगर/जगाधरी वर्कशाप। नए प्लाइवुड लाइसेंस जारी करने की वर्षों पुरानी मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुहर लगा दी है। शनिवार रात को जगाधरी रेस्ट हाउस में रुके मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल, सीपीएस श्याम सिंह राणा व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास के साथ चर्चा की और रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति दे दी। बता दें कि वर्ष 2006 से नए लाइसेंस जारी करने पर रोक लगी हुई थी। माना जा रहा है कि नए लाइसेंस जारी होने से सबसे अधिक फायदा किसानों को होगा। साथ ही व्यापारियों व प्लाइवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। इसके अलावा जिले में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

जिले में एशिया की सबसे बड़ी लक्कड़ मंडी है और यहां करीब प्लाइवुड से जुड़ी करीब एक हजार इकाइयां हैं। जिसमें पॉप्लर व सफेदे से प्लाई बनाई जाती है। प्लाइवुड इंडस्ड्री में पॉप्लर सफेदे की मांग बढ़ गई। जिससे वर्ष 2003-04 में पॉप्लर के दाम बढ़ कर करीब 1100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। जिसके बाद किसान पॉप्लर लगाने में दिलचस्पी दिखाने लगे और पॉप्लर का रकबा काफी बढ़ गया। मगर इसके बाद 2006 में नए प्लाइवुड इंडस्ट्री के लिए नए लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी गई। इससे बाजार में पॉप्लर की आपूर्ति बढ़ गई, लेकिन मांग लगभग स्थिर हो गई। यही वजह रही कि पॉप्लर-सफेदे के दाम गिरने शुरू हो गए। इन दिनों पॉप्लर सफेदे के दाम करीब चार सौ रुपये प्रति क्विंटल गिर आ चुके हैं। जिसके बाद ही किसान लंबे अर्से से इंडस्ड्री के लिए नए लाइसेंस खोलने की मंाग कर रहे थे।
विज्ञापन


जिले में रोज पॉप्लर की दो लाख क्विंटल आवक:
नए लाइसेंस जारी होने से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व यूपी के किसानों को भी फायदा होगा। जिले की लक्कड़ मंडी में इन प्रदेशों से भी किसान पॉप्लर लेकर आते हैं। वन विभाग की ओर से अक्टूबर में सर्वे कराया गया था, जिसमें सामने आया कि जिले में हर दो लाख क्विंटल पॉप्लर की आवक होती है। विभाग की ओर से जिले में नौ नाके लगा कर सर्वे किया गया था, जोकि 13 दिन तक चला था। वन विभाग की ओर से दूसरे चरण का सर्वे सोमवार से शुरू किया जाएगा। ये सर्वे 30 दिन तक चलेगा। हालांकि पॉप्लर की डिमांड कितनी है, इस पर विभाग की ओर से कोई सर्वे नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लाइवुड एसोसिएशन भी मिल चुकी थी मुख्यमंत्री से:
भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद किसानों व उद्योगपतियों को उम्मीद बंधी कि प्लाइवुड उद्योगों के नए लाइसेंस प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हरियाणा प्लाइवुड एसोसिएशन के प्रधान अजय मानकटाला, सतीश चौपाल, राम कुमार, सतीश सैनी, कमल गुप्ता, राम प्रकाश, संदीप जिंदल, अनिल व अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ व वन राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज से भी मिल चुके हैं। एसोसिएशन ने उनकी इस मांग को पूरा करवाए जाने पर स्पीकर कंवरपाल व विधायक घनश्याम अरोडा धन्यवाद किया।

तीनों विधायकों ने रखा मुख्यमंत्री के सामने किसानों का पक्ष:
शनिवार रात पहुंचे मुख्यमंत्री के साथ तीनों स्थानीय विधायकों स्पीकर कंवरपाल, सीपीएस श्याम सिंह राणा व यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए बताया की मंडी में पॉप्लर की आपूर्ति बहुत अधिक है, इससे किसानों को उचित भाव नही मिल पा रहा हैं। प्लाइवुड लाइसेंस खुलने से मांग बढ़ेगी, इससे पॉप्लर के दाम बढ़ेंगे। इसके बाद तीनों स्थानीय विधायकों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला वन मंडल अधिकारी को पॉप्लर सर्वे रिपोर्ट जल्द बना कर भेजने के निर्देश दिए हैं। जिससे लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जा सके। उधर, वन मंडल अधिकारी ने बताया कि जल्द ही पंचकुला में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक होनी है। बैठक से पहले सर्वे रिपोर्ट बना कर भेज दी जाएगी।  मौके पर जिला महामंत्री राजेश सपरा, रामेश्वर चौहान व जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार: मनोहर
यमुनानगर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। लोकसभा के चुनाव के बाद अब भाजपा अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी बाजी मारेगी। यदि उत्तर प्रदेश में दूसरी पार्टियां गठबंधन करती हैं तो इसका सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा।  

वे सुबह रेस्ट हाउस जगाधरी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री शनिवार रात को सहारनपुर में आयोजित भाजपा की रैली से लौटकर जगाधरी में आकर रूके थे। एसवाईएल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एसवाईएल का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्हें उम्मीद है कि इसका फैसला प्रदेश के हक में होगा और यह फैसला सभी के लिए मान्य होगा। इस दौरान उन्होंने आरएसएस के अपने पुराने साथियों से भी मुलाकात की। मौके पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल, सीपीएस श्याम सिंह राणा, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, डीसी डा. एसएस फूलिया, एसपी मनीष चौधरी व भाजपा नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed