फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plywood factory worker died in road accident

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में प्लाईवुड फैक्ट्री के कर्मी की मौत

Sun, 07 Jul 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Plywood factory worker died in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकारमपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छौली गांव निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छौली गांव निवासी गुरतेज उर्फ गोल्डी ने दी शिकायत में बताया कि वह प्लाईवुड फैक्ट्री शहपुर में कार्य करता है। उसका बड़ा भाई 40 वर्षीय इंद्रजीत भी इसी फैक्ट्री में काम करता था। वह और इंद्रजीत शुक्रवार शाम ठेकेदार से रुपये लेने के लिए मुकारमपुर गांव गए थे। ठेकेदार पृथ्वीराज से रुपये लेकर वह दोनों घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन

मुकारमपुर से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप पर उसने अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया। इस दौरान उसने भाई इंद्रजीत को सड़क किनारे ही उतार दिया था। पेट्रोल डलवाने के बाद वह वापस आया तो देखा कि वहां पर इंद्रजीत नहीं था। उसने इंद्रजीत को यहां वहां काफी तलाश किया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर वह घर चला गया। रात करीब नौ बजे उनके पास फोन आया कि इंद्रजीत का मानकपुर-मुकारमपुर के बीच आसाम प्लाईवुड के पास एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे पुलिस की गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया है। वह जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर पहुंचा। उसने देखा कि इंद्रजीत के सिर में गहरी चोट लगी थी। डाक्टर ने उसे भाई का सीटी स्कैन करवाने के लिए भेजा। इस दौरान इंद्रजीत की मौत हो गई। इंद्रजीत को मानकपुर-मुकारमपुर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed