{"_id":"a0347d961109b5349e2d00f1ff3df890","slug":"plywood-factory-millions-of-ash-from-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाइवुड फैक्टरी में आग से लाखों राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाइवुड फैक्टरी में आग से लाखों राख
यमुनानगर
Updated Fri, 15 Nov 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया में दमकल विभाग कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर स्थित
विज्ञापन
समाजसेवी और उद्योगपति अमरनाथ बंसल की विशाल प्लाइवुड फैक्टरी में बुधवार
रात आग लग गई।
आग से फैक्टरी में लाखों रुपये का प्लाइवुड का कच्चा माल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल की सात गाड़ियाें ने लगभग छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मॉडल टाउन निवासी उद्योगपति अमरनाथ बंसल की इंडस्ट्रियल एरिया में विशाल प्लाइवुड फैक्टरी है। जिसे उनका बेटा विशाल चलाता है।
रोजाना की तरह विशाल बुधवार रात को फैक्टरी से घर आ गए। रात करीब एक बजे प्लाइवुड के कर्मचारियों ने फैक्टरी में पिछली तरफ धुआं निकलता देखा। कर्मचारियों ने जब नजदीक जाकर देखा तो वहां रखे प्लाई बोर्ड के कच्चे माल में आग लगी थी। उन्हाेंने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन माल सूखा होने के कारण आग तेज हो गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और फैक्टरी संचालक को दी।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, वहीं फैक्टरी संचालक भी मौके पर पहुंच गए। तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग पर काबू नहीं पा सकी तो अन्य दमकल गाड़ियाें को मौके पर बुलाया गया। आग से फैक्टरी में लगा शेड टूटकर नीचे गिर गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मिलकर भी आग पर काबू नहीं पा सकी। सात गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही।
रात लगभग एक बजे लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग के दर्जनों कर्मचारी सुबह छह बजे तक जूझते रहे। लगभग साढे़ छह बजे कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग लगने से फैक्टरी में रखी लकड़ी, कच्चा माल, तैयार माल समेत लाखों रुपये का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।