फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plywood factory employee assaulted, case

Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्ट्री के कर्मचारी से मारपीट, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Plywood factory employee assaulted, case
प्लाईवुड फैक्ट्री के कर्मचारी को तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि तीनों आरोपी भागते समय कर्मचारी का बैग भी छीनकर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायत में आनंद कोचर ने बताया कि वह मूल रूप से बीकानेर, राजस्थान का रहने वाला है। इन दिनों वह जगाधरी के सेक्टर में रहता है। करीब 10 वर्षों से वह खजूरी रोड स्थित न्यू प्रगति प्लाईवुड फैक्ट्री में पिलिंग इंचार्ज है। शाम सात बजे वह बाइक पर ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहा था तो कुछ दूरी पर एक व्यक्ति सफेद परना बांधे खड़ा था, जिसने लिफ्ट लेने का इशारा किया। उसने बाइक को धीरे किया, तभी एक बाइक सवार ने अपनी बाइक उसके पास रोकी तो दोनों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। तभी एक तीसरा व्यक्ति भी वहां पहुंचा और तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देख वह मौके से फरार हो गए। जाते समय वह उसका बैग भी छीनकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed