फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plot of 100-100 square yards not found even after 14 years, people upset

14 साल के बाद भी नहीं मिले 100-100 वर्ग गज के प्लॉट, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Plot of 100-100 square yards not found even after 14 years, people upset
यमुनानगर। कभी-कभी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए 14 वर्ष भी कम पड़ते हैं। छप्पर ग्राम के ग्रामीणों का हाल कुछ ऐसा ही है। 14 वर्ष के इंतजार के बाद भी 100-100 वर्ग गज के प्लॉट नहीं मिल सका। फिर भी प्लाट की उम्मीद लिए भारी संख्या में गांव की महिलाएं जिला सचिवालय पहुंचीं।
विज्ञापन

लगभग 40 की संख्या में पहुंची महिलाओं ने एसडीएम सुशील कुमार को शिकायती पत्र देकर अपनी समस्या बताई। महिलाओं के मुताबिक 2007 में 100-100 वर्ग गज प्लॉट की सूची में उनका नाम था। इसके बाद भी उन्हें प्लॉट नहीं मिले। इस बारे में वह कई बार जिला सचिवालय के माध्यम से शिकायतें दे चुकी हैं बावजूद इसके उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि वे गरीब परिवार से हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का पोषण कर रही हैं। जब 2007 में प्लॉट मिलने की सूची में उनका नाम आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें उम्मीद जागी थी कि अब शायद जल्द ही उन्हें प्लॉट मिल जाएंगे। मगर जब काफी दिन गुजर गए और प्लॉट नहीं मिले। तो इस संबंध में शुरूआती दौर में उन्होंने पंचायत के सरपंच से बातचीत की थी। लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। इस तरह प्लॉट मिलने की योजना को 14 साल गुजर चुके हैं परंतु अब तक उन्हें प्लॉट नहीं मिले हैं। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है उन्हें जल्द प्लॉट दिलाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
महिलाओं की समस्या जायज है। इसके बारे में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और समस्याओं को हल किया जाएगा।
सुशील कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed