फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Playing with the lives of children, no action is being taken even after investigation

Yamuna Nagar News: बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, जांच के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

Thu, 12 Dec 2024 01:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Dec 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
Playing with the lives of children, no action is being taken even after investigation
जगाधरी। जांच के करीब आठ महीने बाद भी शहर में चल रहे प्ले-वे पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व वाली शिक्षा विभाग की टीम ने करीब आठ महीने पहले शहर में चल रहे प्ले-वे स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान सभी में कई अनियमितताएं मिली थीं। जिला शिक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण के दौरान मिली खामियां व अनियमिताओं की रिपोर्ट बनाकर महिला एवं बाल विकास विभाग को भेज दी थी, लेकिन यह रिपोर्ट ठंडे बस्ते में चली गई है।
विज्ञापन

आठ महीने बाद भी इन प्ले-वे स्कूलों पर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि अपनी जांच में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने इन पांचों प्ले-वे बंद करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा शहर के करीब डेढ़ दर्जन प्ले-वे स्कूल ऐसे हैं जो एक कमरे में चल रहे हैं। इन पर विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने टीम के साथ 19 अप्रैल को जगाधरी व यमुनानगर के पांच प्ले-वे स्कूलों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल में जहां निजी प्रकाशकों की किताबें, नोटबुक व अन्य शैक्षणिक सामग्री बेची जा रही थी। वहीं, एक स्कूल में बच्चे कक्षा में बंद मिले थे और स्टाफ गायब था। जिसकी अधिकारियों ने फोटो व वीडियो बनाई थी। इस दौरान जगाधरी के विष्णु गार्डन स्थित बचपन स्कूल, प्रोफेसर कॉलोनी के लीटल लीजेंट मांटेसरी, प्रोफेसर कॉलोनी का शेमरॉक चाइल्डहुड, मॉडल टाउन के सेंट पीटर स्कूल और लीटल टीटन स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी स्कूल में सुरक्षा को लेकर कोई बंदोबस्त नहीं था। जिसके बाद पांचों स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया गया। जिसके जवाब में स्कूलों ने कहा कि वे प्ले-वे चला रहे और शिक्षा विभाग के दायर से बाहर हैं। स्कूलों का जवाब आने पर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई के लिए मामला महिला एवं बाल विकास विभाग को भेज दिया। जिसमें इन प्ले-वे स्कूलों को बंद करने की सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी बलजीत कौर ने कहा कि जिले के सभी प्ले-वे स्कूलों की सूची बनाकर जांच की जा रही है। कई स्कूलों के पंजीकरण भी रोक दिए गए हैं, ताकि वे अपनी कमियां पूरी कर लें। शिक्षा विभाग की ओर से भेजे मामलों के संदर्भ में भी पांचों स्कूलों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके अलावा सभी प्ले-वे को भी नोटिस जारी किया गया है। प्ले-वे स्कूलों की उनकी क्षमता, स्थान, पंजीकरण के आधार पर सूची तैयार की गई है। जिन स्कूलों में कमियां मिली हैं, उन्हें नोटिस देकर कमियां दूर करवाई जा रही हैं। वहीं, नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed