फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Players showed their strength in Karate competition

Yamuna Nagar News: कराटे स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 06 Aug 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in Karate competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन के सभागार में डिस्ट्रिक्ट कराटे एसोसिएशन की ओर से 12वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के उप प्रधान जयप्रकाश ने किया।
जयप्रकाश ने खिलाड़ियों से कहा कि कराटे लोकप्रिय खेल है, जिसमें वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना व परिवार और साथ जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस दौरान टूर्नामेंट डायरेक्टर व कराटे टीम कोच हेमंत शर्मा विशेष अतिथि रहे। उनके साथ यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन लाडवा के जनरल सेक्रेटरी चमन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

यमुनानगर डिस्ट्रिक्ट कराटे एसोसिएशन के महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के 270 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह खिलाड़ी अलग-अलग स्कूलों से हैं। संघ के उप महासचिव विकास बामनिया ने बताया कि पहले दिन के खेल में सभी खिलाड़ियों ने बड़ी कुशलता से अपनी कला का प्रदर्शन किया और विभिन्न मेडल जीते। पहले दिन 11 साल से छोटी आयु के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता कराई गई और अगले दिन 11 साल से अधिक आयु के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed