फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Players displayed their skills in hockey match

Yamuna Nagar News: हॉकी मैच में खिलाडि़यों ने किया हुनर का प्रदर्शन

Sat, 30 Aug 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their skills in hockey match
विजेता प्रतिभागियों के साथ मेयर सुमन बहमनी, कोच व आयोजक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। क्रीड़ा भारती की ओर से शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। क्रीड़ा भारती ने की ओर से शुरू किए खेल पखवाड़े के पहले दिन तेजली खेल मैदान में पुरुषों व महिलाओं के मैत्री हॉकी मैच कराए गए।
खेल पखवाड़ा शुभारंभ मुख्यातिथि महापौर सुमन बहमनी ने किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती उत्तर क्षेत्र के सह-संयोजक डॉ. उमेश प्रताप वत्स, जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता व पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे। जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने बताया कि यह खेल पखवाड़ा 29 अगस्त से 11 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरानजिले के विभिन्न स्थानों पर 12 खेलों की स्पर्धा करवाई जाएगी। इस दौरान लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, कुश्ती, योग, कराटे, फेंसिंग, जूडो, कबड्डी सहित अन्य खेलों में जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। क्रीड़ा भारती के जिला संरक्षक रामनिवास गर्ग ने कहा कि खिलाड़ियों को केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि खेल भावना से मैदान में उतरना चाहिए। खेलों ने तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल जीवन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से प्रांत सहमंत्री किरण वधन, प्रांत योग प्रमुख जय प्रकाश सिंह, मुख्य सलाहकार पूर्व जिला खेल अधिकारी डीके साहनी, जिला सचिव अमर सिंह पहलवान, सह-सचिव अवधेश, आईटी प्रमुख गुरुदत्त किमोठी, भावना दुआ, चिकित्सा प्रमुख डॉ. शकुन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed