फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Play a role in nation building: Kirti Vashisht

राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका : कीर्ति वशिष्ठ

Wed, 11 Sep 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Play a role in nation building: Kirti Vashisht
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुर्जर कन्या कॉलेज देवधर में लीगल लिटरेसी सेल की ओर से राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि सीजेएम कीर्ति वशिष्ठ ने कहा कि सभी नागरिकों को देश के कानून व नियमों को जानकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए, तभी भारत दिव्य, अद्भुत व सक्षम राष्ट्र बन पाएगा।
उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हर भारतीय नागरिक राष्ट्र निर्माण में भूमिका सुनिश्चित कर पाएगा। एडवोकेट पुनीत व एडवोकेट प्रवीण ने विद्यार्थियों को नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी, हरियाणा लीगल सर्विस अथॉरिटी व डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा दी जा रही निशुल्क सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने पर नम्रता, प्रियांशी व काजल को सम्मानित किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. ममता शर्मा ने कीर्ति वशिष्ठ व डीएलएसए के अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया। मौके पर रविंद्र, सानिया, सान्वी, ऋतिका, वंशिका, रिया, प्रियांशी, शिखा, प्रियम्वदा, शिवानी व तमन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed