फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plastic waste management unit will be set up in Dholra village

Yamuna Nagar News: धौलरा गांव में लगेगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट

Tue, 13 May 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste management unit will be set up in Dholra village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। धौलरा गांव में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट लगाई जाएगी। यह जिले की पहली ऐसी यूनिट है, जिसमें गांव से एकत्रित की जाने वाली प्लास्टिक को कंप्रेस किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जिला परिषद की तरफ से इस यूनिट पर करीब 16 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
यूनिट लगने के बाद गांव प्लास्टिक वेस्ट न तो यहां-वहां बिखरा मिलेगा और न ही नालियों को अवरूद्ध करेगा। यूनिट से होने वाली कमाई ग्राम पंचायत धौलरा और इसे संचालित करने वाले स्वयं सहायता समूह या फिर एनजीओ को आवंटित होगी। वहीं आसपास के गांव भी प्लास्टिक को एकत्रित कर भेज सकेंगे।
विज्ञापन

घरों से रोजमर्रा में काफी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट निकलता रहता है। इस्तेमाल न होने पर लोग प्लास्टिक को यहां वहां फेंक देते हैं। काफी लोग प्लास्टिक में आग लगा देते हैं जिससे वायु प्रदूषण होता है। साथ ही खेतों में प्लास्टिक जाने से न केवल जमीन बंजर होती है बल्कि फसल का उत्पादन भी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सबसे ज्यादा प्रभावित स्वच्छ भारत मिशन अभियान हो रहा है। प्लास्टिक नालियों में फंस रही है। इस पर धौलरा गांव में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट लगाई जा रही है। इस यूनिट में प्लास्टिक कटर मशीन, बैलिंग मशीन व डस्ट रिमूवर मशीन लगेगी। कटर मशीन से प्लास्टिक को काटा जाएगा। बैलिंग मशीन से प्लास्टिक को कंप्रेस करके इसकी छोटी-छोटी गांठ बना दी जाएंगी। डस्ट रिमूवर मशीन से प्लास्टिक को साफ किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलिंद्र कटारिया ने बताया कि घरों से निकलने वाली प्लास्टिक को लोगों के घरों में ही एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए गांव में मुनादी कराई जाएगी। निर्धारित समय के बाद घरों से प्लास्टिक को उठाकरयूनिट में पहुंचाया जाएगा। इस यूनिट को स्वयं सहायता समूह, एनजीओ या फिर ग्राम पंचायत अपने स्तर पर भी चला सकेगी। प्लास्टिक बेचने से जो कमाई होगी उसे ग्राम पंचायत व संचालन करने वालों में बांटा जाएगा।

लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए, क्योंकि यह बहुत हानिकारक है। इसके निस्तारण के लिए धौलरा में यूनिट लगाई जा रही है। अन्य ग्राम पंचायताें को भी ऐसी यूनिट लगाने के लिए आगे आना चाहिए, जिला परिषद की तरफ से उनका सहयोग किया जाएगा। - वीरेंद्र सिंह ढुल, सीईओ जिला परिषद, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed