फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pistol sold to rice mill owner in 40 thousand rupee

30 हजार रुपये में खरीदकर राइस मिल मालिक को 40 हजार में बेची थी पिस्तौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pistol sold to rice mill owner in 40 thousand rupee
सेक्टर 17 निवासी आढ़ती प्रदीप मित्तल से गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के गुर्गे के नाम से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले के आरोपी राइस मिल मालिक गुरमुख सिंह को पिस्टल बेचने वाले आरोपी को भी सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहारनपुर के गांव रणखंडी निवासी आकाश के रूप में हुई। आरोपी ने अपने गांव से ही 30 हजार रुपये में पिस्टर खरीदकर राइस मिल मालिक को 40 हजार रुपये में बिेची थी।
विज्ञापन

सीआईए वन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी आकाश को कलावड़ मोड के नजदीक से दबोचा। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आरोपी राइस मिल मालिक गुरमुख सिंह, रणबीर सिंह व सोनीपत के गांव अगवानपुर निवासी मनजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों आरोपियों का वीरवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए वन टीम के मुताबिक सूचना मिली थी कि आरोपी आकाश की जागधोली गांव में रिश्तेदारी है। वह अक्सर वहां आता रहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात गुरमुख से हो गई। आरोपी गुरमुख को आकाश ने 40 हजार रुपये की पिस्टल बेची। आरोपी आकाश यह पिस्टल 30 हजार रुपये में अपने गांव के एक व्यक्ति से खरीद कर लाया था। उस व्यक्ति की कुछ दिन पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
सेक्टर 17 निवासी प्रदीप मित्तल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उनके मोबाइल पर सात जुलाई की रात फोन कर पैसे मांगे व जान से मारने की धमकी दी। उसने अपना मोबाइल रिकार्डिंग पर लगाकर अपने दोस्त मनोज गोयल को दे दिया। इसके बाद दोबारा फोन आया, तो दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रुपये नहीं देने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने अपना नाम लारेंस बिश्नोई गैंग से अक्षय पालड़ा बताया। इस शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मामले में सीआईए वन की टीम ने सोमवार को जागधौली निवासी गुरमुख सिंह, रणबीर सिंह व सोनीपत के गांव अगवानपुर निवासी मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। गुरमुख सिंह राइस मिल का मालिक है। पूछताछ में उसने बताया था कि व्यापार में घाटा होने पर वह कर्जदार बन गया। हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन के चावल नहीं लौटाने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पंजाब भाग गया था। वहां मनजीत सिंह के साथ मिलकर उसने लारेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे अक्षय पलड़ा का नाम लेकर आढ़ती से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed