फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pipeline will be laid on Sasauli Road of Ward No. 20

Yamuna Nagar News: वार्ड नंबर 20 की ससौली रोड पर डाली जाएगी पाइप लाइन

Thu, 10 Jul 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pipeline will be laid on Sasauli Road of Ward No. 20
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भविष्य में श्री ज्वाला माता मंदिर के नजदीक बारिश में जलभराव न हो, इसके लिए अब ससौली रोड पर पाइप लाइन डाली जाएगी। यह एरिया वार्ड नंबर 20 में आता है, पिछले काफी समय से यहां के बाशिदों को पानी की निकासी को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में लोगों की समस्या को देखते हुए मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार को यहां का जायजा लेकर स्थिति को जाना। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या का समाधान के लिए पाइपलाइन डालने के लिए बोला है। वहीं सीएसआई अनिल नैन को ससौली रोड पर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर के निरीक्षण के दौरान दुकानदार व स्थानीय लोगों ने उन्हें कहा, मैडम इस समस्या से छुटकारा दिलाओ, हम काफी परेशान है। थोड़ी सी बारिश होने पर यहां जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में दोपहिया वाहन लेकर तो दूर पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने मार्ग पर बारिश में जलभराव होने, दुकानों व ज्वाला जी माता मंदिर में पानी घुसने की समस्या बताई। मेयर बहमनी ने अभियंता शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ससौली रोड से पानी निकासी के लिए इंतजाम के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य करें। साथ ही सीएसआई अनिल नैन व अन्य सफाई अधिकारियों को ससौली रोड पर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed