फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pipeline will be laid in Professor Colony with a cost of Rs 46.90 lakh

Yamuna Nagar News: प्रोफेसर कॉलोनी में 46.90 लाख रुपये से बिछेगी पाइप लाइन

Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pipeline will be laid in Professor Colony with a cost of Rs 46.90 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से हर मानसून में जलभराव के हालत झेलने वाली प्रोफेसर कॉलोनी में 46.90 लाख रुपये से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। नगर निगम यमुनानगर जगाधरी की ओर से 27 अगस्त को ऑनलाइन निविदा लगा दी गई है। निविदा प्राप्त करने में सफल एजेंसी या ठेकेदार को निर्धारित पांच माह 20 दिन में यह काम पूरा करना होगा।
जानकारी के अनुसार निविदा के लिए 19 सितंबर तक बिड मांगी गई हैं। निविदा के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी में संबंधित एजेंसी या ठेकेदार को अलग-अलग जगह 300 व 250 एमएम डाया की पाइप लाइन बिछानी होगी। अफसरों की मानें तो पहली बार में निविदा सिरे चढ़ने पर अगले मानसून में प्रोफेसर कॉलोनी में जलभराव की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि अभी तक जगाधरी से आ रहे नाले से लगते कॉलोनी के इलाकों सहित निचले इलाकों में हर मानसून एक से दो फीट तक जलभराव के हालात हो जाते हैं। इस मानसून भी ऐसा ही नजारा रहा, जिससे कॉलोनी सहित यहां से निकलने वाले शहर के लोग दो-चार होते नजर आए। उम्मीद है कि 46.90 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन डाले जाने से यहां जलभराव की दिक्कत से कुछ राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से लगाए गए एक अन्य ई-टेंडर अनुसार वार्ड-16 के राजा गार्डन में 37.32 लाख रुपये से हीरा पेट्रोल पंप से आनंद मनी के घर से वाया रमेश बेरी के घर तक पाइप लाइन बिछाने सहित गली का निर्माण और राधा कृष्ण मंदिर वाली गली के दोनों ओर पाइप बिछाने का काम होगा। इसके अलावा एक ई-टेंडर वार्ड-13 की जम्मू कॉलोनी में 49.23 लाख रुपये से श्मशान घाट के पास पुलिया का निर्माण का लगाया गया है।

शहर के लिए जरूरी कामों के टेंडर किए जा रहे हैं। प्रयास रहेगा कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर समय से काम शुरू व पूरे कराए जाएं। इस संबंध में संबंधित शाखा के अफसरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed