फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pink Clinic Launched at District Civil Hospital

Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ पिंक क्लीनिक

Thu, 14 May 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 14 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pink Clinic Launched at District Civil Hospital
जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए बनाया गया क्लीनिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों को अब जांच और इलाज के लिए अलग सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ए ब्लॉक में महिला विशेष पिंक क्लीनिक शुरू किया है। यह व्यवस्था स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत की गई है।
क्लीनिक में महिलाओं के बीपी, शुगर, माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच और उपचार किया जाएगा। यहां महिला डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस क्लीनिक में गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं होगी। गर्भवती महिलाओं को पहले की तरह गायनी ओपीडी में ही जाना होगा।
विज्ञापन

इस पिंक क्लीनिक का उद्देश्य सामान्य बीमारियों से परेशान महिलाओं को भीड़भाड़ से अलग बेहतर और जल्दी उपचार उपलब्ध कराना है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों या परिवार के अन्य सदस्यों को इलाज के लिए लेकर पहुंचती हैं। इस दौरान कई महिलाओं को खुद भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती हैं, लेकिन भीड़ और लंबी लाइन को देखते हुए वे अपनी परेशानी को नजरअंदाज कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब महिला क्लीनिक शुरू होने से उन्हें अलग से सुविधा मिलेगी और बिना ज्यादा इंतजार के जांच व उपचार हो सकेगा। महिला क्लीनिक शुरू होने से महिलाओं को लंबी लाइनों और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी। सामान्य बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए उन्हें अलग से जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी।
खास बात यह है कि जो महिलाएं अपने बच्चों या परिवार के किसी सदस्य को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आती हैं, वे भी अपनी स्वास्थ्य जांच आसानी से करवा सकेंगी। अक्सर महिलाएं खुद की परेशानी को गंभीरता से नहीं लेतीं और परिवार को प्राथमिकता देती हैं। अब उन्हें अलग से महिला क्लीनिक की सुविधा मिलने से समय पर उपचार मिल सकेगा।

अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज पहुंचती हैं। सामान्य ओपीडी में अधिक भीड़ होने के कारण महिलाओं को काफी इंतजार करना पड़ता था। कई महिलाएं जांच करवाए बिना ही वापस लौट जाती थीं। महिलाओं में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं और समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अलग महिला क्लीनिक शुरू करने का फैसला लिया।

जिला नागरिक अस्पताल में महिलाओं के लिए अलग से पिंक क्लीनिक शुरू कर दिया है। इसमें गर्भवतियों की जांच नहीं होगी। इससे महिलाओं को विशेष लाभ होगा। - डॉ. सुशीला सैनी, कार्यवाहक सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed