{"_id":"67929f42b35444abb20735e8","slug":"piles-of-garbage-in-posh-areas-people-are-upset-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-131979-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पॉश इलाकाें में गंदगी के ढेर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पॉश इलाकाें में गंदगी के ढेर, लोग परेशान
Fri, 24 Jan 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की सफाई के दावे हवा हवाई होते हुए नजर आ रहे हैं। शहर के पॉश इलाकाें के मुख्य चौक चौराहों पर भी देखने को मिल रहे हैं, जिसकी वजह से आमजन नाक पर रुमाल रखकर गुजर रहे हैं।
शहर में पड़े खाली प्लॉटों में और खाली पड़ी जगहों पर कूड़ा डाला जा रहा है। हालांकि नगर निगम सफाई का दावा कर रहा है लेकिन सब कागजों में रह गया है। नगर निगम की सफाई के दावे शहर की मुख्य सड़कों, खाली प्लॉट और सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर के नीचे दब गए हैं। शहर के खाली प्लॉटों, खाली पड़ी जगहों, चौक चौराहों पर कूड़ा डाला जा रहा है।
दशहरा ग्राउंड, एसपी आवास समीप, मुंडा माजरा रोड, स्टेडियम समीप, रामपुरा मार्किट, तेजली गांव के मुख्य चौक, रेलवे रोड, आईटीआई, महाराणा प्रताप चौक समीप व अन्य जगहों पर कचरे के ढेर लगे हैं जहां पर लोग नाक पर रुमाल रखकर निकल रहे थे। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी औपचारिकता पूरी कर निकल जाते हैं
विज्ञापन
आईटीआई के सुशील कुमार ने कहा कि आईटीआई के बाहर कचरे के ढेर लगने से आने जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं, खाली जगह होने से कॉलोनी के लोग व दुकानदार भी बाहर कचरा डाल रहे हैं जिससे कूड़े का ढेर सड़क किनारे लगा दिया जाता है। कई बार सफाईकर्मी ही कूड़ा और पत्तों को आग लगा देते हैं।
दशहरा ग्राउंड समीप कॉलोनी के राजीव सहगल ने कहा कि वार्ड में दो दिन में एक दिन कूड़ा गाड़ी आती है। कूड़ा गाड़ी दो दिन में आने के कारण कई लोग खाली प्लॉट पर कूड़ा डाल रहे हैं।