{"_id":"66d372bf77508cf128078a36","slug":"pickup-driver-dies-after-being-hit-by-a-car-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-124665-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिकअप चालक की कार की टक्कर लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिकअप चालक की कार की टक्कर लगने से मौत
Sun, 01 Sep 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर भूतमाजरा गांव के पास पंक्चर होने पर महिंद्रा पिकअप का टायर बदलने उतरे चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के स्योहारा के मोहल्ला हकीमपुरा निवासी 50 वर्षीय अनीस के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के स्योहारा के मोहल्ला हकीमपुरा निवासी वसीम अहमद ने बताया कि उसका भाई अनीस महिंद्रा पिकअप पर ड्राइवरी करता था। वह अपने भाई अनीस के साथ महिंद्रा यूटिलिटी गाड़ी लेकर माल लाने के लिए समसपुर से चंडीगढ़ जा रहा था। जब पंचकूला कलानौर नेशनल हाईवे पर भूतमाजरा गांव के पास पहुंचे तो गाड़ी में पंक्चर हो गया। गाड़ी को साइड में लगा कर उसका भाई अनीस टायर बदलने उतरा।
तभी पीछे से एक कार चालक तेज गति से लापरवाही से चलाते हुए आया और उसने अनीस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनीस कार व गाड़ी के बीच में फंस गया। राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला। वह गंभीर घायल हो चुका था। उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।