फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Physiotherapystudent attempt to misdeed , Yamuna Nagar

फिजियोथेरेपी छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapystudent attempt to misdeed  , Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के एक फिजियोथेरेपी संस्थान की अंतिम वर्ष की छात्रा ने 12वीं कक्षा में सहपाठी रहे युवक पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध जताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर शादी करने की बात कही। शादी करने से मना करने पर आरोपी ने कार से उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी बहन के खिलाफ हत्या के प्रयास, दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी हई शिकायत में बताया कि वह शहर के एक फिजियोथेरेपी संस्थान में अंतिम वर्ष की छात्रा है। साल 2015 में वह जगाधरी के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके साथ चनेटी निवासी अभिनव भी पढ़ता था। आरोप है कि वह उससे छेड़खानी करता था। 12वीं पास करने के बाद उसने शहर के फिजियोथैरेपी संस्थान में दाखिला लिया। इसके बाद आरोपी उसके संस्थान में भी चक्कर मारने लगा। फरवरी में एक दिन आरोपी ने उसके मोबाइल पर मैसेज भेजा, जिसमें उसने देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद जब वह संस्थान से घर जाने लगी तो उसे आरोपी आते हुए दिखाई दिया। आरोपी को देखकर वह एक कमरे में छिप गई। इस दौरान आरोपी वहीं पहुंच गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से वह आरोपी के चंगुल से बचकर अपने कॉलेज पहुंची।
विज्ञापन

जब वह दोबारा कॉलेज से निकली तो आरोपी ने उसे कार में अगवा करने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी उससे जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है,उसने आरोपी से शादी करने से मना कर दिया। युवती ने आरोप लगाया 10 दिसंबर 2020 को वह अपनी मां को स्कूटी पर दवा दिलवाने के लिए अस्पताल जा रही थी। मधु चौक के पास पहुंची तो आरोपी अभिनव ने उसकी स्कूटी में टक्कर मारी। इससे वह और उसकी मां घायल हो गईं। उनका दो माह तक अस्पताल में उपचार चला। मार्च में उसका एक लड़के से रिश्ता तय हुआ। आरोपी ने उस लड़के के पास उसकी फोटो भेज कर उसका रिश्ता तुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बीती 25 अप्रैल को आरोपी की बहन शैली ने भी उसे फोन कर उसके भाई से शादी करने की बात कही। शादी न करने पर जान से मरवाने व बदनाम करने की धमकी दी। शिकायत पर बुड़िया थाना पुलिस ने आरोपी अभिनव व उसकी बहन शैली के खिलाफ हत्या के प्रयास, दुष्कर्म के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद का कहना है कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed