फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Petition of accused Rammehar and property dealer rejected, arrest to be made soon

Yamuna Nagar News: आरोपी राममेहर व प्रॉपर्टी डीलर की याचिका की खारिज, जल्द होगी गिरफ्तारी

Sat, 14 Sep 2024 06:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Petition of accused Rammehar and property dealer rejected, arrest to be made soon
यमुनानगर। उच्च न्यायालय ने फर्जी दस्तावेजों बनाकर एनआरआई राकेश कपूर की प्राॅपर्टी बेचने के मामले में आरोपी एसडीएम कार्यालय का कर्मी राममेहर व प्राॅपर्टी डीलर अश्विनी की याचिका खारिज कर दी। याचिका खारिज होते ही दोनों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई। अब पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। दोनों आरोपियों ने इस केस में बेवजह फंसाए जाने का तर्क देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

याचिका में आरोपियों ने पुलिस पर बेवजह फंसाने और परेशान करने के आरोप लगाए थे। जिस पर उच्च न्यायालय ने पुलिस को भी तलब किया। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। पुलिस की ओर से इस केस की जांच कर रहे आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज सुभाष पेश हुए। उन्होंने तथ्यों के साथ न्यायालय में पुख्ता सबूत रखे। जिसमें आरोपियों के खातों में लेन देन, उनकी बातचीत की रिकार्डिंग समेत कई अन्य सबूत थे। जिसके बाद न्यायालय ने सुनवाई करते हुए दोनों आरोपियों की याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज सुभाष ने बताया कि उच्च न्यायालय ने आरोपी राममेहर व प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी की याचिका खारिज कर दी। अब पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। अब तक इस केस में आरोपी परमजीत कौर, उर्दू अनुवादक इस्लाम व उसकी भाभी इमराना व भाई रमजान को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। आरोपियों से फर्जी दस्तावेज व नकदी बरामद की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस फर्जीवाड़ा में मुख्य कड़ी राममेहर ही है। आरोपी राममेहर उर्दू अनुवादक इस्लाम के माध्यम से परमजीत कौर से मिला था। जिसके बाद एनआरआई की प्राॅपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------


राममेहर के हिस्से में आए थे दो करोड़ रुपये
पुलिस के अनुसार राममेहर एसडीएम कार्यालय में तैनात है। इसका फायदा उठाकर उसने व अन्य ने फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। इस फर्जीवाड़ा में आरोपी राममेहर के हिस्से में लगभग दो करोड़ रुपये आए थे। पुलिस ने इस केस से जुड़े आरोपियों के खाते सीज कराए हैं। पुलिस को राममेहर के साथ प्राॅपर्टी डीलर अश्वनी व अन्य की तलाश है। अब तक जो आरोपी काबू किए गए हैं। उनसे दस्तावेज बरामद किए गए हैं। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस केस से जुड़े अन्य आरोपी भूमिगत हैं। इस केस में प्रापर्टी डीलर अश्विनी कुमार, एसडीएम कार्यालय का कर्मी राम मेहर, करनैल सिंह, परमजीत कौर की बेटी मनिका कौर, सुषमा क्वात्रा, निधि गर्ग, मलिका अग्रवाल, रिचा गर्ग भी आरोपी हैं। जिनकी पुलिस को तलाश है। आरोपी राममेहर पर प्राेफेसर काॅलोनी में एक प्राॅपर्टी को बेचने के मामले में भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed