फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pet insurance plan would cow, buffalo, sheep, goats insurance

पशु बीमा योजना के होगा गाय, भैंस, भेड़, बकरियों का होगा बीमा

Tue, 27 Oct 2015 12:50 AM IST
yamunanagar buro
yamunanagar buro Updated Tue, 27 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
 नई पशु बीमा योजना के तहत गाय-भैंस, भेड़-बकरी, सुअर, ऊंट, खच्चर व घोड़े का बीमा किया जाएगा। बीमे की प्रीमियम राशि का 80 प्रतिशत हिस्सा हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड व केंद्र सरकार वहन करेगी। जबकि शेष 20 प्रतिशत हिस्सा राशि पशुपालन को स्वयं देेनी होगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने दी। उन्होंने कहा कि यदि पशुपालक अनुसूचित जाति से संबंधित है, तो उसके पशु का बीमा नि:शुल्क किया जाएगा। डीसी ने बताया कि पशु का बीमा करवाने के लिए पशुपालक को अपने नजदीकी पशु अस्पताल के चिकित्सक से सम्पर्क करना होगा। सूचना पर पशु चिकित्सक समय-समय पर बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाकर पशु की फिजिकल वेरीफिकेशन पर पशु का बीमा करेंगे। यही प्रक्रिया पशु की मौत होने पर यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके आधार पर पशुपालक को क्लेम दिया जा सकेगा। उन्होंने प्रीमियम राशि का उल्लेख करते हुए बताया कि जो भैंस 7.5 से 10.0  किलो दूध देती है, तो उसकी कीमत 40 हजार रुपये तक मानकर 100 रुपये वार्षिक और दस किलो से अधिक दूध देने वाली भैंस की कीमती 50 हजार रुपये मानकर भी 100 रुपये वार्षिक प्रीमियम लिया जाएगा।। इसी प्रकार देसी गाय की कीमत 30 हजार रुपये तक और शंकर नस्ल गाय की कीमत 40 हजार रुपये मानकर 100-100 रुपये वार्षिक प्रीमियम, बकरी और भेड़ की 4-4 हजार रुपये कीमत पर 25-25 रुपये, सुअर की कीमत 5 हजार रुपये मानते हुए 40 रुपये, घोड़ा व खच्चर की कीमत 30 से 40 हजार रुपये मानते हुए, ऊंट की कीमत 30 हजार रुपये मानते हुए इन सभी से सौ-सौ रुपये वार्षिक प्रीमियम लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया किया कि यह बीमा एक साल के लिए ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed