फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Person fell in canal, divers engaged in search, Yamunanagar

नहर में गिरा व्यक्ति, तलाश में जुटे गोताखोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Person fell in canal, divers engaged in search, Yamunanagar
नहर में गिरे व्यक्ति की तलाश करता गोताखोर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बरात में आया व्यक्ति 16 नवंबर को बाड़ी माजरा पुल से नहर में गिर गया। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी थाना सदर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिजन गोताखोरों की मदद से उसकी नहर में तलाश कर रहे हैं शनिवार देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
सहारनपुर के नियामतपुर के गांव पथलोकर निवासी कामेशपाल ने बताया कि उसके 43 वर्षीय भाई मित्रसेन की शादी हथनीकुंड बैराज के पास स्थित गांव जानीपुर रैना में हुई है। मित्रसेन अपनी ससुराल में आया था। जानीपुर रैना गांव से 16 नवंबर को तीर्थनगर में सतीश कुमार के घर बरात आनी थी। मित्रसेन बरात में शामिल होने के लिए तीर्थ नगर आ गया। शादी के बाद बरात गांव लौट आई, लेकिन उसका भाई नहीं आया। पहले उन्होंने मित्रसेन का इंतजार किया, लेकिन 17 नवंबर तक वह नहीं लौटा। इस पर उन्होंने मित्रसेन के बारे ससुराल के गांव में पता किया। इस पर पता चला कि मित्रसेन नहीं लौटा। इस पर वह मित्रसेन का पता करने बाड़ी माजरा पहुंचे। वहां कुछ लोगों ने बताया कि 16 नवंबर को एक व्यक्ति नहर में गिर गया था।
विज्ञापन

कामेशपाल, संजीव, संजय ने बताया कि इस पर वे थाना सदर यमुनानगर पहुंचे और इसकी सूचना दी। कामेश ने बताया कि पुलिस ने उन्हें ही उसकी तलाश करने के बाद यहां आने की बात कही। इसके बाद उन्होंने गोताखोर बुलवाकर मित्रसेन की तलाश शुरू करवाई। तलाश शुरू करवाने के बाद भी पुलिस एक बार भी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार-पांच लोग पी रहे थे शराब
प्रत्यक्षदर्शी सुमिता, संजय ने बताया कि 16 नवंबर को पश्चिमी यमुनानगर के पुल किनारे बने एक खोखे पर चार-पांच लोग शराब पी रहे थे। वे सभी बरात में आया आए थे। शराब पीने के दौरान एक यहां से गुजर रही एक महिला ने शोर मचाया कि व्यक्ति नहर में गिर गया है। इस पर वे दौड़कर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक व्यक्ति डूब चुका था और शराब पी रहे साथी वहां से चले गए। व्यक्ति नहर में गिरा है, यह तो प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं, लेकिन वह मित्रसेन ही है यह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजन भी लोगों के कहे अनुसार नहर में मित्रसेन की तलाश कर रहे हैं।
दो थानों में उलझा मामला
मित्रसेन के परिजनों के अनुसार थाना सदर प्रभारी बलराज का कहना है कि यमुना नहर उनके क्षेत्र में नहीं आती है। वहीं थाना शहर प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि यमुना नहर में सिटी सेंटर की तरफ का क्षेत्र उनका है, जबकि तीर्थनगर की तरफ का क्षेत्र थाना सदर पुलिस का है। फिलहाल दोनों थानों की पुलिस से कोई भी मौके पर नहीं गया है।
अभी पदभार संभाला है। यमुना नहर थाना शहर यमुनानगर के अधीन आती है। इसमें शहर पुलिस ही कार्रवाई करेगी। घटना के बारे में पता करवाऊंगा। थाने में शिकायत आई है तो कार्रवाई की जाएगी। -बलराज सिंह, प्रभारी, थाना सदर यमुनानगर।

सिटी सेंटर की तरफ का इलाका सदर थाने के अंतर्गत आता है। घटना के बारे किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं आई है। यदि हादसा सिटी सेंटर की तरफ हुआ है तो पता कराया जाएगा। सुखबीर सिंह, प्रभारी थाना शहर यमुनानगर।

लापता मित्रसेन की फाइल फोटो।

लापता मित्रसेन की फाइल फोटो।- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed