{"_id":"62bf5029664c641bfa18be82","slug":"person-dies-in-car-collision-yamuna-nagar-news-knl1132988103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर रोड पर पांसरा फाटक के नजदीक सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरसावा निवासी साकिब ने बताया कि वह सहारनपुर के गांव आदमपुर निवासी मुस्तकीम की टाटा मैजिक चलाता है। बुधवार की शाम वहां सरसावा से सवारियां लेकर यमुनानगर के लिए चला था। करीब पौने आठ बजे सहारनपुर रोड पर पांसरा फाटक के नजदीक उसने सवारी उतारने के लिए अपनी वाहन रोका। इसी दौरान गाड़ी में सवार बीरा खेड़ी निवासी मुकेश (37) भी लघुशंका करने के लिए वाहन से उतर गया। लघुशंका करने के लिए जैसे ही मुकेश सड़क किनारे पहुंचा तो पीछे से एक कार तेज गति से आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलते हुए सीधी टक्कर मुकेश को मार दी। टक्कर लगते की मुकेश घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। उसने घायल मुकेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में जांच अधिकारी प्रदीप का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।