फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Person dies after being hit by bus

Yamuna Nagar News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Wed, 09 Oct 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Person dies after being hit by bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बस से उतरते समय एक व्यक्ति सड़क पर गिरने से रोडवेज बस की चपेट में आ गए। पिछले पहिये की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हादसा यमुनानगर शहर थाना क्षेत्र में हुआ। कृष्णानगर निवासी केतन ने पुलिस को शिकायत दी। केतन के मुताबिक उसके पिता महेंद्र अपने किसी काम से समालखा पानीपत गए थे। जहां स वह रोडवेज बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे। बस बाइपास पुल के पास पहुंची तो ट्रेफिक में फंस गई। इसी बीच उसके पिता बस से उतरने लगे।
विज्ञापन

जैसे ही वह नीचे उतरने लगे तो चालक ने बस को चला दिया। इससे उसके पिता बस के पीछे वाले पहिये की चपेट में आ गए। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के बेटे के बयान के आधार पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed