फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   person Called out of the house and fired with a pistol, the person was seriously injured due to shrapnel

घर से बाहर बुलाकर देसी पिस्टल से किया फायर, छर्रे लगने से व्यक्ति गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
person Called out of the house and fired with a pistol, the person was seriously injured due to shrapnel
क्षेत्र के गांव सिली खुर्द में वीरवार तड़के रंजिशन कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को घर से बाहर बुलाकर उस पर लाठियों, डंडों व गंडासियों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने देसी पिस्टल से भी फायर किया। पिस्टल के छर्रे लगने से वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर होने की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान हमलावरों ने गली में खड़ी एक ग्रामीण की सेंट्रो कार के शीशे भी तोड़ डाले। मामले की सूचना मिलने के बाद रादौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं, सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाएं। पुलिस ने घायल की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करते हुए 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सिली खुर्द निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार तड़के लगभग पौने 4 बजे गांव के विजय कुमार, विशाल, बलजीत व 5-6 अन्य लोग लाठियां, डंडे व गंडासियां लेकर उनके घर पर पहुंचे। आरोपियों ने उसके घर के गेट को खुलवाया और उसे बाहर आने के लिए ललकारा। इस दौरान जब वह बाहर आया तो हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों में से एक व्यक्ति ने उस पर देसी पिस्टल से फायर किया। फायर के छर्रे उसकी टांग व बाजू पर लगे। छर्रे लगने से वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। आरोप है कि आरोपी विजय कुमार, विशाल व बलजीत ने पहले भी उसके साथ कई बार झगड़ा किया। उसी रंजिश में आरोपियों ने उस पर इस बार जानलेवा हमला किया। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फायर किए जाने के मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed