फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People's lives are at risk due to lack of zebra crossing

Yamuna Nagar News: जेब्रा क्रॉसिंग न होने से जोखिम में लोगों की जान

Wed, 19 Mar 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
People's lives are at risk due to lack of zebra crossing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के किसी चौराहे व तिराहे पर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है। इससे पैदल चलने वालों की जान जोखिम में है। पैदल राहगीरों को वाहनों के बीच इधर से उधर बचते हुए निकलना पड़ता है। यह समस्या वर्षों से है। हर बार सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में यह मुद्दा उठता है। बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
शहर के चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का काम नगर निगम का है। इसका पालन करवाने की जिम्मेदारी पुलिस की है। दोनों विभागों के अधिकारी इसे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। जब भी यह मुद्दा सड़क सुरक्षा की बैठक में उठता है तो दोनों विभागों के अधिकारी एक दूसरे के पाले में गेंद उछालते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में इसका खामियाजा रोजाना हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है।पैदल चलने वालों के लिए सड़क दौड़ रही कारों, बसों, स्कूटर, बाइक इत्यादि वाहनों की भीड़ से सड़क पार करना जानी जोखिम से कम नहीं है। शहर में जेब्रा क्रॉसिंग चौराहों के अलावा किसी भी स्कूल, कॉलेज, नागरिक अस्पताल, सरकारी कार्यालय के सामने भी नहीं है। लघु सचिवालय व पुलिस लाइन के सामने भी जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के सामने भी जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है। कुछ जगह पर सफेद पट्टी खिंची तो गई है, परंतु यह डिजाइन से ज्यादा कुछ है। चूंकि सड़क के बीच डिवाइडर है और सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर चढ़ना होगा। व्यवस्था न होने के कारण लोग कहीं से भी दौड़ते हुए सड़क पार करने को मजबूर हैं। कई बार तो राहगीर डिवाइडर पर ही फंस जाते हैं और ट्रैफिक व रफ्तार कम होने पर ही सड़क पार कर पाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के छोटे बच्चों, किशोरों के साथ महिलाओं व बुजुर्गों को हो रही है।

यह होती है जेब्रा क्रॉसिंग
चौराहे के पहले सफेद पट्टियां बनाई जाती हैं, जिसे जेब्रा क्रॉसिंग कहते हैं। यह क्रॉसिंग लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाई जाती है। वाहन चालकों को जेब्रा क्रॉसिंग के बाद बनी सफेद लाइन से पहले रुकना होता है, ताकि पैदल लोग सड़क पार कर सकें। जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहनों की गति धीमी व रोकने का नियम है।

यह शहर की बड़ी समस्या है। इसका मुद्दा सड़क सुरक्षा की बैठक में उठ चुका है। इसके लिए पुलिस की तरफ से नगर निगम व पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजकर मांग की गई है। दोनों विभागों ने जल्द ही जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का आश्वासन दिया है। लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। - कुशल पाल राणा, यातायात थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed