फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People's faith in Ayurveda increased after Corona period: Rajesh Sapra

कोरोना काल के बाद लोगों का आयुर्वेद में बढ़ा विश्वास : राजेश सपरा

Thu, 15 Feb 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Feb 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
People's faith in Ayurveda increased after Corona period: Rajesh Sapra
यमुनानगर। बसंत पंचमी पर आयुष विभाग की ओर से मुंडा माजरा स्थित गुरु रविदास मंदिर में निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शिविर का शुभारंभ किया। राजेश सपरा ने कहा कि सरकार योग व आयुर्वेद को बढ़ावा दे रही है। आज के समय में आयुर्वेदिक औषधालयों में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोरोना काल के बाद लोगों का आयुर्वेद में विश्वास बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिला योग समन्वयक डॉ. सुनील कांबोज ने बताया कि शिविर में 475 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आयुर्वेदिक, यूनानी व होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया। आयुष योग सहायकों ने दवा के बिना योग से स्वस्थ रहने के तरीके बताये। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. पवन कुमार, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. रजनीश, डॉ. ललित सैनी, डॉ. सुनील, शिखा बंसल, मोनिका शर्मा, डॉ दीपक, यूनानी डॉ. सचिन बक्शी, ट्विंकल, मेघा, उज्जवल, गीता, अमृत धीमान, नरेंद्र, पुष्कर पंत, मधु शर्मा, पूजा कपूर, प्रीति विश्वास, हरप्रीत, अयोध्या मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed