Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People were informed about the changed laws

Yamuna Nagar News: लोगों को बदले कानूनों के बारे में बताया

Mon, 01 Jul 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
People were informed about the changed laws
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। थाना रादौर परिसर में रविवार को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसमें थाना प्रभारी ने भारत सरकार बदले गए अधिनियमों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि देश में एक जुलाई से कानून की धाराओं में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत अब आईपीसी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सीआरपीसी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), एविडेंस एक्ट को भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के नाम से जाना जाएगा। सभी धाराओं को बदला गया है। अब हत्या की धारा 302 की जगह 103(1) के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

धारा 307 की जगह 109 में कार्रवाई होगी। चोरी की धारा 379 की जगह 303 (2), बलत्कार की धारा 376 की जगह 64 से 70 तक सभी धाराएं इससे संबंधित होंगी। धारा 354 को अब 74 से 78 तक, दहेज की धारा 498ए की जगह अब धारा 85 के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से सभी नई धाराएं लागू हो जाएंगी। इसके बारे में आमजन को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने ट्रैफिक नियमों व क्षेत्र में फैल रहे नशे को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के किशोर व बच्चों को बाइक व कार न दें, वहीं लोग वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। लोगों ने शहर में बढ़ रहे नशे को लेकर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर अशोक गुंबर, वेदप्रकाश कांबोज, मास्टर बालकिशन, डॉ. बिमल गर्ग, कृष्ण मक्कड, अमित कांबोज, त्रिलोचन सिंह टोची, गुरदयाल सैनी, मंगतराम बठला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed