{"_id":"676da727d1c02995ad0bc294","slug":"people-troubled-by-dumpers-blocked-the-road-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-130534-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डंपरों से परेशान लोगों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डंपरों से परेशान लोगों ने जाम की सड़क
Fri, 27 Dec 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। कच्चा किला मार्ग पर मिट्टी ढोने वाले डंपरों से परेशान लोगों ने जाम लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। आधा घंटे तक आवाजाही रुकते ही इस रास्ते पर डंपरों की कतारें लग गई।
इसकी सूचना मिलते ही एसएचओ अमित मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। पार्षद नैब सैनी, कुलविंद्र सिंह चड्ढा व शिवराम सैनी ने बताया कि इस सड़क से सारा दिन मिट्टी ढोने वाले डंपरों की लंबी कतारें लगी रहती है। जिनसे उड़ने वाली धूल के कारण सड़क से गुजरना तो क्या घरों में बैठना भी दूभर हो गया। इस धूल के कारण घरेलू सामान पर मिट्टी की परत जम गई है। इसके अलावा धूल के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।
ओवरलोड डंपरों के सड़कों से गुजरने के कारण रोजाना जाम लगने के अलावा हादसे हो रहे हैं। नवीन व सुनील ने बताया कि ओवरलोड डंपरों की आवाजाही के कारण यह रास्ता कतई क्षतिग्रस्त होने के अलावा सड़क से सटे घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। लेकिन प्रशासन इन पर अंकुश लगाने के कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएचओ अमित ने लोगों की मांग पर डंपर मालिकों को अपने वाहनों को तेज गति से न चलाने के अलावा मिट्टी को तिरपाल से ढक कर रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि 21 दिसंबर को महम्मदपुर के ग्रामीणों ने भी डंपरों की आवाजाही से हो रही परेशानी से तंग आकर रास्ता जाम कर दिया था। यह समस्या लगभग प्रत्येक गांव की है, लेकिन डंपरों की आवाजाही नियंत्रित करने में प्रशासन की बेबसी से लोगों में रोष है।