{"_id":"683dfc96264a6e54f1039e71","slug":"people-took-oath-of-cleanliness-along-with-sanitation-workers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138703-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सफाईकर्मियों संग लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सफाईकर्मियों संग लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ
Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 21 जून तक नगर निगम की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा। हर वार्ड में सफाई निरीक्षकों ने सफाई कर्मचारियों व आम नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाकर इस पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस दौरान नागरिकों ने भी निगम कर्मियों के साथ श्रमदान कर शहर को सुंदर व साफ बनाने में सहयोग करने का प्रण लिया।
शपथ लेने के बाद हर वार्ड में सफाई कर्मचारियों ने सफाई की। जहां पुराने समय से गंदगी जमा थी, उसे साफ किया गया। नालियों की सफाई की गई। 21 जून तक रोजाना दो घंटे सफाई अभियान चलेगा। सभी सफाई निरीक्षकों, सहायक सफाई निरीक्षकों, सफाई दरोगाओं, सुपरवाइजरों ने अपने अपने वार्ड व क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों व स्थानीय निवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
सभी ने शपथ ली कि हम स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और उसके लिए समय देंगे। पृथ्वी और उसके प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करने की पूरी कोशिश करेंगे। ऐसी आदतें अपनाएंगे जिससे संसाधनों की कम से कम बर्बादी हो। हम जो उपयोग कर चुके है, उसका पुन: उपयोग करेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग या कपड़े के थैले का इस्तेमाल करेंगे। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे। पर्यावरण की सफाई का ध्यान रखेंगे। ऊर्जा व पानी का संरक्षण करेंगे। हर वर्ष सौ घंटे यानि हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करेंगे। न गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे