फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People told their problems to DC in Janta Darbar

Yamuna Nagar News: जनता दरबार में लोगों ने डीसी को सुनाया दुखड़ा

Tue, 01 Jul 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 01 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
People told their problems to DC in Janta Darbar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। खंड छछरौली की ग्राम पंचायत जटहेड़ी के बरात घर में जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान लोगों ने डीसी पार्थ गुप्ता और एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया को अपने दुखड़े सुनाए। इस दौरान 64 लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। कुछ समस्याओं का डीसी पार्थ गुप्ता द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया और शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द समाधान करें।
उन्होंने शौर्य राणा का जन्मदिन मनाया और भूतपूर्व सैनिक सूबेदार राजपाल को सेवा के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में गांव जटहेड़ी निवासी सिंदर कौर ने दयालु योजना के तहत राशि न मिलने, राज कुमार ने फैमिली आईडी में इनकम ठीक करने, किरण देवी ने जोहड़ के पानी की निकासी, बलकार सिंह ने प्लाईवुड फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी का समाधान, मोहित ने तिपहिया वाहन दिलवाने, बलबीरी ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सोमा देवी ने परिवार पहचान पत्र में उम्र ठीक करने, रामपाल ने बुढ़ापा पेंशन लगवाने, कमलेश ने आधार कार्ड में जन्मतिथि ठीक करने, त्रिलोचन व सोनिया ने मकान की मरम्मत, बलबीरी ने विकलांग पेंशन, मदन राणा ने बिजली का खम्बा बदलने, धर्मवीर सिंह ने बैटरी वाली व्हीलचेयर दिलवाने बारे तथा गांव संखेड़ा निवासी निर्मला देवी ने फैमिली आईडी से नाम कटवाने, याकूबपुर निवासी अमर सिंह ने फैमिली आईडी में इनकम ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेरूवाला निवासी सुरेश रानी ने पीएमएवाई के तहत तीसरी किश्त दिलवाने, विमला ने मकान मरम्मत की किस्त, बसातियांवाला निवासी तेजीन्द्र सिंह ने घरों में आ रहे बरसाती पानी का हल करने, खानपुरा निवासी कशिश ने पति के द्वारा परेशान करने, छछरौली निवासी सुमन देवी ने अटल किसान मजदूर कैंटिन की जांच करने, बसातियांवाला निवासी रोहित ने पंचायती भूमि की बोली कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed