फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People sleeping on the pavement were brought to the night shelter, Yamunanagar

फुटपाथ पर सो रहे लोगों को पहुंचाया रैन बसेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
People sleeping on the pavement were brought to the night shelter, Yamunanagar
रैन बसेरे का निरीक्षण करते डीसी व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सर्द रातों में कोई खुले आसमान में न सोए इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर घूम रहे हैं। डीसी ने शनिवार की रात अन्य अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ शहर का भ्रमण किया। इस दौरान फुटपाथ और खुले में सोते मिले लोगों को रैनबसेरा पहुंचाया गया।
डीसी पार्थ गुप्ता ने इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है और इसकी कमान भी अपने हाथ में रखी है। डीसी ने बताया कि बेघरों, मुसाफिरों व अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए जगाधरी बस स्टैंड, संत निरंकारी भवन, यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के पास रैन बसेरे बनाए गए हैं। रैन बसेरों में बिस्तर, रजाई, बेड के साथ शौचालय की व्यवस्था की गई है। एक रैन बसेरे में 50 से 60 व्यक्ति रह सकते हैं। डीसी ने बताया कि यह बिल्कुल निशुल्क है। रैन बसेरों में कोई भी व्यक्ति सर्दी से बचाव के लिए रात गुजार सकता है।
विज्ञापन

डीसी के मुताबिक शहर के निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टैंड के पास कुछ लोग सड़क के किनारे दुकानों के शेड के नीचे सोते मिले। इन लोगों से बात की गई और प्रशासन की ओर से बनाए गए रैन बसेरों के बारे बताया। अधिकांश लोगों को रैन बसेरों की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने रेडक्रॉस सचिव डॉ. सुनील कुमार को निर्देश दिए कि सभी व्यक्तियों को रैन बसेरों में पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार ने रैन बसेरों का निर्माण किया है। रैन बसेरों में सर्दी से बचाव के सभी प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान एनजीओ शांति फाउंडेशन से प्रिया, पीएफए ऑर्गेनाइजेशन से जतिन त्यागी, स्माइल फाउंडेशन से संजीव मेहता, राहुल दुरेजा, रेडक्रॉस से शशि भूषण, विजय सिंह, कंवरपाल, गोविंद, नगर निगम से रमेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed